Samachar Nama
×

Jaipur Nagar Nigam Election 2020: लोकतंत्र का महापर्व कल, मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों ने संभाला मोर्चा…

राजस्थान। लोकतंत्र का महापर्व कल मनाया जाएगा। जयपुर नगर निगम हैरिटेज चुनाव को लेकर 29 अक्टूबर को सुबह साढे 7 बजे से वोटिंग शूरू हो जाएगी। जो शाम को साढे पांच बजे तक चलती रहेगी। वोटिंग करवाने के लिए पोलिंग बूथ पर पार्टियों ने आज सुबह सात बजे से मोर्चा संभाल लिया है। आज सुबह
Jaipur Nagar Nigam Election 2020: लोकतंत्र का महापर्व कल, मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों ने संभाला मोर्चा…

राजस्थान। लोकतंत्र का महापर्व कल मनाया जाएगा। जयपुर नगर निगम हैरिटेज चुनाव को लेकर 29 अक्टूबर को सुबह साढे 7 बजे से वोटिंग शूरू हो जाएगी। जो शाम को साढे पांच बजे तक चलती रहेगी। वोटिंग करवाने के लिए पोलिंग बूथ पर पार्टियों ने आज सुबह सात बजे से मोर्चा संभाल लिया है। आज सुबह जयपुर के सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन कॉलेज परिसर से पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है।

Jaipur Nagar Nigam Election 2020: लोकतंत्र का महापर्व कल, मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों ने संभाला मोर्चा…

जिला निर्वाचन अधिकारी अंतर सिंह नेहरा ने और उप जिला निर्वाचन अधिकारी पुरूषोत्म शर्मा भी मौके पर पहुंचे। मतदान दलों को रवाना करने के दौरान कोरोना महामारी के प्रोटोकॉल की पालना करते हुए सैनेटाइजर, ग्लवस और मास्क दिए गए। हैरिटेज नगर निगम के 100 वार्डों के लिए निर्वाचन आयोग ने 1581 पोलिंग बूथ बनाए हैं। शहर के पांच विधानसभा क्षेत्रों में आ रहे इन 100 वार्डों के मतदाता अपने मताधिकार कार प्रयोग कर प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद कर देंगे।  कल मतदान खत्म होने के बाद सभी ईवीएम को सुरक्षित तरीके से जेएलएन मार्ग स्थित कॉमर्स कॉलेज में रखी जाएंगी। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से पूरी तैयारियां कर ली गई हैं।Jaipur Nagar Nigam Election 2020: लोकतंत्र का महापर्व कल, मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों ने संभाला मोर्चा…

जयपुर हैरिटेज नगर निगम में 29 अक्टूबर को वोटिंग होने वाली है। यहां सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक मतदान होगा। कोरोना महामारी को देखते हुए इसि बार एक घंटे का समय मतदान के लिए और बढ़ाया गया है।  जयपुर हेरिटेज के निर्वाचन क्षेत्रों में 29 अक्टूबर और 1 नवंबर को ग्रेटर में मतदान होना है।

Read More….
Bihar Voting 2020 today: दरभंगा रैली से PM मोदी की हुंकार, कहा-रोजगार के मिलेंगे ज्यादा अवसर….
Jaipur Nagar Nigam Election 2020: लोकतंत्र का महापर्व कल, मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों ने संभाला मोर्चा…

Share this story