Samachar Nama
×

Independence Day 2020: 80 और 90 के दशक में इन देशभक्ति शोज का था टीवी पर जलवा

दो दिन बाद पूरे देश में आजादी का जश्न मनाया जाएगा। देश की आजादी के 73 साल पूरे हो जाएंगे। ऐसे खास मौके पर हम आपके लिए टीवी के उन मशहूर धारवाहिकों के बारे में बताने जा रहे है जिसको देखने के बाद आप देश भक्ति के रंग में डूब जाएंगे। हम यहां पर जिन
Independence Day 2020: 80 और 90 के दशक में इन देशभक्ति शोज का था टीवी पर जलवा

दो दिन बाद पूरे देश में आजादी का जश्न मनाया जाएगा। देश की आजादी के 73 साल पूरे हो जाएंगे। ऐसे खास मौके पर हम आपके लिए टीवी के उन मशहूर धारवाहिकों के बारे में बताने जा रहे है जिसको देखने के बाद आप देश भक्ति के रंग में डूब जाएंगे। हम यहां पर जिन टीवी शोज की लिस्ट लेकर आए हैं वो 80 और 90 के दशक के सबसे ज्यादा चर्चित शो है। इन टीवी शो की अपने समय में लोगों के बीच एक अलग ही क्रेज हुआ करता था। जिनकी कहानी देशभक्ति के इर्द गिर्द गढ़ी गई है।Independence Day 2020: 80 और 90 के दशक में इन देशभक्ति शोज का था टीवी पर जलवा

सारा आकाश
मशहूर टीवी चैनल स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला शो सारा आकाश काफी लोकप्रिय थी। इसकी कहानी इंडियन नेवी पर आधारित थी। ये शो साल 2003 से लेकर 2005 तक प्रसारित किया गया था। इस टीवी शो को देखने के लिए दर्शक अपना सारा काम छोड़कर टीवी के सामने बैठ जाया करते थे।Independence Day 2020: 80 और 90 के दशक में इन देशभक्ति शोज का था टीवी पर जलवा

सी हॉक्स
बॉलीवुड के दिग्गज ओम पुरी, आर माधवन, मिलिंद सोमन, अनूप सोरी जैसे कलाकारों के सजा टीवी शो सी हॉक्स काफी लोकप्रिय है। ये शो डीटी मेट्रो पर प्रसारित किया जाता था। जिसकी कहानी में देश भक्ति का जज्बा नजर आता था। ये उस समय का सबसे मशहूर शो है। इसकी दीवानगी लोगों के प्रति ऐसी थी कि ये करीब एक साल तक पहले नंबर पर बना हुआ था। इसका निर्देशन बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने किया था।Independence Day 2020: 80 और 90 के दशक में इन देशभक्ति शोज का था टीवी पर जलवा

फौजी
दोस्तों ये तो आप जानते है कि रोमांस किंग शाहरुख खान ने अपने अभिनय करियर की शुरूआत साल टीवी से की थी। उनका मशहूर टीवी शो फौजी था जो उनका पहला शो था। इस शो को आज भी लोग पसंद करते है। जिसमे शाहरूख खान अहम रोल में नजर आए थे। इसका प्रसारण साल 1989 में दूरदर्शन पर किया गया था। इसकी कहानी भारतीय सेना पर आधारित है।Independence Day 2020: 80 और 90 के दशक में इन देशभक्ति शोज का था टीवी पर जलवा

आरोहण
पल्लवी जोशी, शेफाली शाह, अंजू महेंद्रू, सत्येन कप्पू, अमित बहल, जैसे कलाकारों से सजा टीवी शो आरोहण देशभक्ति पर आधारित एक चर्चित टीवी शो है। जिसकी अपने समय पर काफी अच्छी लोकप्रियता हुआ करती थी। ये शो दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाता था। इसकी कहानी भारतीय नेवी पर आधारित है जिसमे महिलाओं का नेवी ज्वाइन करने को लेकर एक अलग ही उत्साह नजर आता है।Independence Day 2020: 80 और 90 के दशक में इन देशभक्ति शोज का था टीवी पर जलवा

समंदर
इंडियन नेवी पर आधारित ये एक मशहूर टीवी शो है जिसका प्रसारण साल 1995 में दूरदर्शन पर किया जाता था। इस शो को लोग काफी पसंद करते थे। जिसमे भारतीय नेवी के पराक्रम और बलिदान को दिखाया गया है। इस शो को देखने के बाद आप भी जोश से भर जाएंगे।

सोनू सूद की वजह से अपने पैरों पर खड़ी हुई प्रज्ञा, एक्सीडेंट में टूट गया था घुटने का लिगामेंट

सुशांत के लिए कंगना की न्याय की मांग कहा हम सभी को सच जानने का है हक

क्या बिग बॉस 14 में एंट्री करने वाले हैं कॉमेडी किंग सुनील ग्रोवर, समाने आया ये जवाब

Share this story