सोनू सूद की वजह से अपने पैरों पर खड़ी हुई प्रज्ञा, एक्सीडेंट में टूट गया था घुटने का लिगामेंट
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सोनू सूद ने इस कोरोना वायरस और लॉकडाउन के दौरान जो काम किया है या जो वो कर रहे हैं उसके लिए जितनी तारीफ की जाए कम है। जब से देश में कोरोना काल शुरू हुआ है तभी से ना जाने कितने लोग इधर उधर भटक रहे थे ऐसे में अभिनेता ने उन लोगों को जो मुंबई या देश के बाकी कोनों में फंंसे थे उन सभी को उनके घर पहुंचाने का काम किया है। आज हर कोई अभिनेता का इसके लिए शुक्र गुजार है। इस वैश्विक महामारी के लिए सोनू सूद एक फरिश्ते बनकर सामने आए और लोगों की मदद की है। अब एक और खबर सोनू सूद को लेकर आ रही है। वो ये है कि छह महीने पहले सोनू सूद ने एक लड़की की मदद की थी। सोनू सूद ने गोरखपुर की एक लड़की की मदद की है। जिसके इलाज के लिए उन्होंने पूरा खर्चा उठाया है। उस लड़की का एक एक्सीडेंट के दौरान घुटना टूट गया था जिसका इलाज करवाकर फिर से वो लड़की अब अपने पैरों पर खड़ी हो गई है। अभिनेता सोनू सूद की वजह से वो लड़की अपने पैरों पर खड़ी हुई है। लड़की के परिवार वालों ने सोनू सूद के का इसके लिए बहुत आभार व्यक्त किया है और उनको धन्यवाद किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डॉक्टरों ने उस लड़की का इलाज मुफ्त में किया है।
मेरी बेटी (प्रज्ञा) का घुटना एक्सीडेंट में टूट गया था। उसने सोनू सूद से बात की और उन्होंने हमारी मदद की। हमारी ट्रेन बुक करवाने से लेकर दवा और ऑपरेशन का एक भी रुपया हमसे नहीं लिया गया। भगवान ऐसे लोगों को और उंचाई पर ले जाए: गोरखपुर निवासी विनोद कुमार पांडे प्रज्ञा के पिता https://t.co/Me4tFtZksj pic.twitter.com/7TfmQl0JuQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 12, 2020
जिसका सोनू सूद ने इलाज करवाया है उस लड़की का नाम प्रज्ञा है जो गोरखुपर की रहने वाली है। छह महीने पहले उसकी पैर में चोट लग गई थी। उसके पैर के घुटने का लिगामेंट टूट गया था। बहुत लोगों से मदद मांगी, लेकिन उसे कहीं से कोई मदद नहीं मिल पाई। इसके बाद प्रज्ञा ने सोशल मीडिया के जरिए सोनू सूद से मदद मांगी और अभिनेता ने बिना देरी किए उसकी मदद की। सोनू सूद ने घुटना और कूल्हा विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश यादव से लड़की का घुटने का ऑपरेशन नि:शुल्क करने के लिए पूछा तो डॉ. अखिलेश ने ऑपरेशन करने के लिए सहमति जताई। इसके अलावा और भी लोगों की मदद सोनू कई तरीके से कर चुके है।
क्या बिग बॉस 14 में एंट्री करने वाले हैं कॉमेडी किंग सुनील ग्रोवर, समाने आया ये जवाब
महिमा चौधरी के आरोप पर आया सुभाष घई का पलटवार, कही ये बात
Viral video: बड़े ख्वाब देखती हैं रिया चक्रवर्ती, आईलैंड और प्राइवेट जेट जैसी चीजें चाहती है खरीदना