भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आगाज आज से गोवा में हो चुका है। इस बार भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन गोवा के पणजी में डॉ. श्यामप्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में किया जा रहा है। हर साल इस फिल्म महोत्सव का इंतजार हर भारतीय को होता है। इस दौरान कई फिल्मों को प्रदर्शित किया जाता है। इस बार भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन 16 जनवरी से 24 जनवरी तक चलने वाला है। इस फिल्म महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए सूचना और प्रसारण मंत्र प्रकाश जावेडकर गोवा पहुंचे थे।उन्होंने इस आयोजन को कला और संस्कृति की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि इस बार का फिल्म महोत्सव बेहद खास है। कोरोना वायरस की वजह से पहली बार हाईब्रिड आयोजन किया जा रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में 224 फिल्मों को शामिल किया गया है। 51वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में इस बार कंट्री इन फोकस में बंग्लादेश को चुना गया है।
कंट्री इन फोकस संबंधिम देश सिनेमाई उत्कुष्टता और योगदान को मान्यता देता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव एशिया के सबसे बड़े फिल्म महोत्सव में से एक हैं जिसकी शुरूआत साल 1952 में की गई थी। तभी से ये समारोह इा साल गोवा में ही मनाया जाता है। हर बार भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव को 16 से 24 नवंबर तक किया जाता है लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इसको आगे बढ़ाते हुए 16 से 24 जनवरी कर दिया गया।
O P Nayyar birthday:तो इसलिए लता मंगेशकर से नहीं बल्कि आशा भोसले से गाना गवाते थे ओपी नैयर
Kareena-Saif: दूसरे बच्चे के जन्म से पहले खास तैयारी कर रहे सैफ और करीना, नए घर में होंगे शिफ्ट
Boycott Tandav: रिलीज होते ही विवादों में पड़ी सैफ की वेब सीरीज तांडव, सोशल मीडिया पर लगा ये आरोप