Samachar Nama
×

Farmers Protest Updates: किसानों के साथ बातचीत में क्यों नहीं हुआ फैसला? कृषि मंत्री ने बताई ये वजह….

कृषि कानूनों के मुद्दे पर किसानों और सरकार के बीच शुक्रवार दोपहर दो बजे एक बार फिर से बैठक हुई। लेकिन ये बातचीत बेनतीजा रही। किसान संगठनों के नेता और सरकार अपने-अपने रूख पर अड़े रहे। सरकार ने साफ कर दिया कि वो हर हाल में कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी। वहीं किसानों ने
Farmers Protest Updates: किसानों के साथ बातचीत में क्यों नहीं हुआ फैसला? कृषि मंत्री ने बताई ये वजह….

कृषि कानूनों के मुद्दे पर किसानों और सरकार के बीच शुक्रवार दोपहर दो बजे एक बार फिर से बैठक हुई। लेकिन ये बातचीत बेनतीजा रही। किसान संगठनों के नेता और सरकार अपने-अपने रूख पर अड़े रहे। सरकार ने साफ कर दिया कि वो हर हाल में कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी। वहीं किसानों ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। हालांकि, इस वार्ता में कृषि कानूनों को लेकर कोई हल नहीं निकल सका है। अब सरकार और किसान संगठनों के नेताओं के बीच 15 जनवरी को अगले दौर की बैठक होनी है।

Farmers Protest Updates: किसानों के साथ बातचीत में क्यों नहीं हुआ फैसला? कृषि मंत्री ने बताई ये वजह….केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि शुक्रवार को किसानों के साथ हुई बैठक के दौरान तीनों कानूनों को निरस्त करने की उनकी मांग के अतिरिक्त कोई विकल्प प्रस्तुत नहीं होने के कारण कोई फैसला नहीं हो सका। करीब दो घंटे तक चली बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सरकार को उम्मीद है कि अगली वार्ता में किसान संगठन के प्रतिनिधि वार्ता में कोई विकल्प लेकर आएंगे। जल्द समाधान निकलने की उम्मीद है।

Farmers Protest Updates: किसानों के साथ बातचीत में क्यों नहीं हुआ फैसला? कृषि मंत्री ने बताई ये वजह….

किसानों ने तल्ख लहजे में सरकार से कहा कि आप हल निकालना नहीं चाहते हैं। अगर ऐसा है तो हमें लिखकर बता दीजिए, हम चले जाएंगे। इस बैठक में किसान तल्खी लगाकर बैठे थे। किसानों के साथ आज कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रेल मंत्री पीयूष गोयल किसान नेताओं ने बात की। इससे पहले इन दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने गृह मंत्री अमित शाह के साथ उनके घर पर मीटिंग की।

Read More…
Twitter Bans Trump: डोनाल्ड ट्रंप पर ट्वीटर का स्थायी बैन, टीम अकाउंट भी किया सस्पेंड…
Farmers Protest Updates: किसानों के साथ बातचीत में क्यों नहीं हुआ फैसला? कृषि मंत्री ने बताई ये वजह….

Share this story