Gauahar Khan: अभिनेत्री गौहर खान के पिता का हुआ निधन, शोक की टीवी इंडस्ट्री
बॉलीवुड और छोटे परदे की मशहूर अभिनेत्री गौहर खान के चाहने वालों को लेकर एक बड़ी और बुरी खबर सामने आई है। वो ये है कि अभिनेत्री गौहर खान के पिता का निधन हो गया है। गौहर खान के पिता पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनको कुछ समय पहले ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बात की जानकारी गौहर खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी थी। जिसमे उन्होंने अपने चाहने वालों से कहा था कि उनके पिता के लिए दुआ करें। इसके अलावा अभिनेत्री ने अपने पिता के साथ एक वीडियो शेयर किया था। हालांकि गौहर खान के पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। जैसे ही इस बात की जानकारी सामई और टीवी की दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई है। टीवी के कई सितारो ने अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करके दुख प्रकट किया है। सोशल मीडिया पर गौहर खान के कई साथी कलाकार उनका दुख बांटते हुए नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री गौहर खान की सबसे खास दोस्त प्रीति सिमोस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है।
https://www.instagram.com/p/CMBCFYdpPWU/?utm_source=ig_embed
जिसमे वो लिखती है कि, मेरी गौहर के पापा, इन्हें मैं बहुत प्यार करती थी। इन्होंने अपनी जिंदगी इज्जत के साथ जी और हमेशा उसके लिए जाने जाते रहेंगे। भगवान गौहर और उनके परिवार को इस मुश्किल घड़ी में साथ खड़े रहने की हिम्मत दें। इसी के साथ प्रीति सिमोस ने उनका एक वीडियो भी शेयर किया था। अगर हम बात अभिनेत्री गौहर खान की करे तो उन्होंने पिछले साल ही अपने बॉयफ्रेंड जैद दरबार के साथ शादी की थी। दोनों की शादी काफी समय तक चर्चा में थी।
Gauahar Khan: अभिनेत्री गौहर खान के पिता का हुआ निधन, शोक की टीवी इंडस्ट्री
BO Clash: बॉक्स आफिस पर हाथी मेरे साथी और साइना का होगा क्लैश, किसके हाथ लगेगी बाजी