Samachar Nama
×

France Safety Bill: फ्रांस में सुरक्षा बिल को लेकर उग्र प्रदर्शन, 107 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार…

फ्रांस में एक बिल को लेकर पिछले 20 दिन से बवाल मचा हुआ है। फ्रांस की पुलिस ने 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। इन प्रदर्शनकारियों पर आरोप है कि वे प्रस्तावित सुरक्षा बिल के खिलाफ उग्र प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने अब प्रदर्शनकारियों को निशाना बनाया है। पुलिस को शक
France Safety Bill: फ्रांस में सुरक्षा बिल को लेकर उग्र प्रदर्शन, 107 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार…

फ्रांस में एक बिल को लेकर पिछले 20 दिन से बवाल मचा हुआ है। फ्रांस की पुलिस ने 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। इन प्रदर्शनकारियों पर आरोप है कि वे प्रस्तावित सुरक्षा बिल के खिलाफ उग्र प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने अब प्रदर्शनकारियों को निशाना बनाया है। पुलिस को शक है कि हिरासत में लिए गए लोगों ने दुकानों और वाहनों में तोड़फोड़ की है। पिछले प्रदर्शनों में अधिकारियों पर हमला किया था।

France Safety Bill: फ्रांस में सुरक्षा बिल को लेकर उग्र प्रदर्शन, 107 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार…

फ्रांस में नए सुरक्षा बिल के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध हो रहा है। बिल के खिलाफ हजारों लोग देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पेरिस पुलिस ने अभी तक 107 लोगों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को पेरिस में बारिश में भीगी सड़कों पर पुलिस वाहनों का काफीला प्रदर्शन के साथ चल रहा था। हिंसा को रोकने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को घेर लिया था।  रात होते ही पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किाय।

France Safety Bill: फ्रांस में सुरक्षा बिल को लेकर उग्र प्रदर्शन, 107 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार…

जिस सुरक्षा बिल को लेकर विरोध हो रहा है उसे फ्रांस की संसद ने 24 नवंबर को इस्लामिक कट्टरपंथ का मुकाबला करने के उद्देश्य से पारित किया था। इस बिल को लेकर पुलिस की छवि को नुकसान पहुंचाने के उद्देशय से तस्वीरों को खींचना गैरकानूनी माना जाएगा। पुलिस की तस्वीरों को वायरल करने पर सजा का प्रावधान है। बिल के मुताबिक, पुलिस की निजी विवरण युक्त तस्वीरों/वीडियो का प्रसारण करने पर जुर्माना लगाया जाएगा। आरोपी को 45 हजार यूरो जुर्माने के अलावा 1 साल कैद की सजा का प्रावधान है।

Read More…

Farmers Protest: कानूनों को रद्द करने की मांग, अब नेताओं के घरों को घेरने तैयारी…
France Safety Bill: फ्रांस में सुरक्षा बिल को लेकर उग्र प्रदर्शन, 107 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार…

Share this story