Samachar Nama
×

सिर्फ शायर ही नहीं बल्कि एक मशहूर गीतकार भी थे राहत इंदौरी, लिखे ये सुपरहिट गाने

जब से देश में कोरोना वायरस का कहर बरपा है तभी से लगातार बुरी खबरे सामने आ रही है। अच्छी खबर सुनने के लिए तो मानों कान तरस गए हैं। अब एक बौर बुरी खबर सामने आई है। मशहूर शायर और गीतकार राहत इंदौरी का निधन हो गया है। राहत इंदौरी की तबीयत बीते कई
सिर्फ शायर ही नहीं बल्कि एक मशहूर गीतकार भी थे राहत इंदौरी, लिखे ये सुपरहिट गाने

जब से देश में कोरोना वायरस का कहर बरपा है तभी से लगातार बुरी खबरे सामने आ रही है। अच्छी खबर सुनने के लिए तो मानों कान तरस गए हैं। अब एक बौर बुरी खबर सामने आई है। मशहूर शायर और गीतकार राहत इंदौरी का निधन हो गया है। राहत इंदौरी की तबीयत बीते कई दिनों से खराब चल रही थी, कुछ समय पहले ही उनको कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया था। उनका इलाज चल रहा था।

लेकिन बीते दिन शाम को खबरें सामने आई कि राहत इंदौरी का निधन हो गया है उनकी मौत दिल का दौरान पड़ने से हुई है।

राहत इंदौरी के निधन की खबरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोग उनको श्रद्धांजलि देने लगे। ये खबरे सुनने के बाद उनके फैंस और चाहने वाले दुखी हो गए कि एक और महान शायर अब इस दुनिया में नहीं रहा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राहत इंदौरी सिर्फ शायर ही नहीं थे बल्कि एक मशहूर गीतकार भी थे।

उन्होंने बॉलीवुड के कई सारे गाने लिखे है जो आज भी लोगों को काफी पसंद आते है। इस बात का इल्म बहुत कम ही लोगों को है, राहत इंदौरी को बॉलीवुड के गानों के लिए भी याद करते है। राहत इंदौरी की कलम से निकले हर एक गाना आज भी लोगों को पसंद आता है।

उनके करीब सारे गाने हिट हुए हैं। अब हमारे बीच राहत इंदौरी तो नहीं रहे लेकिन वो अपने शायरी और गानों के जरिए हमेशा हमारे बीच रहेंगे। हम आपके लिए उनकी कुछ गाने लेकर आए है जो आप यहां पर सुन सकते है। गाने लिखने में राहत इंदौरी माहिर थे।

उन्होंने 90 और 2010 तक की रिलीज कई सारी फिल्मों के लिए गाने लिखे है। ये अलग बात है कि गाने का क्रेडिट हमेशा फिल्म या कलाकार ले जाते है इसकी वजह से लोगों को गाने लिखने वालों के बारें में कम ही पता होता है।

बॉलीवुड में कदम रखने से पहले टीवी रिपोर्टर हुआ करती थी जैकलीन

Janmashtami 2020: बॉलीवुड के इन गानों से खास बनाए कृष्ण जन्माष्टमी और डूब जाए भक्ति के रंग में

इस साल नहीं अगले साल क्रिसमस पर रिलीज होगी आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा

 

Share this story