Sushant Singh Rajput: फिल्म दिल बेचारा के कुछ सीन में नहीं थी सुशांत की आवाज, एक साल बाद खुला राज
बॉलीवुड के मशहूर और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं है। उनका पिछले साल 14 जून को निधन हो गया था। बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके फैंस काफी दुखी हुए थे। हालांकि उनके निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था। फिल्म दिल बेचारा ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर फ्री में रिलीज किया गया था। जिसको दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया था। दर्शकों ने सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म को काफी पसंद किया और इस फिल्म ने कई रिकार्ड भी अपने नाम बनाए थे। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि फिल्म दिल बेचारा के कुछ सीन में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आवाज नहीं है। जी हां ये बात जानकर आपको जरूर हैरान हो रही होगी।
लेकिन अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा के कुछ सीन में उनकी आवाज नहीं थी बल्कि एक आरजे आवाज थी। इस बात का खुलासा खुद डबिंग आरजे ने किया है। सुशांत सिंह राजपूत अपनी फिल्म दिल बेचारा की डबिंग पूरी नहीं कर पाए थे इससे पहले ही अभिनेता की मौत हो गई थी। इस बारे में खुलासा आरजे आदित्य ने हाल ही में एक खास बातचीत के दौरान की है। उन्होंने इसके बारे में पूरे विस्तार से बताया है। आदित्य ने बताया कि मुझे लगता है कि ये सब सुशांत के अचानक चले जाने के बाद शुरू हुआ।
किसी ने नहीं सोचा था कि ऐसा कुछ हो सकता है। उनके जाने के बाद फिल्म की डबिंग बची हुई थी। जो सुशांत खुद अब कभी नहीं कर सकते थे। दिल बेचारा की टीम एक वॉइस आर्टिस की तलाश कर रही थी। इसके लिए उन्होंने कई वॉइस आर्टिस्ट की आवाज का ऑडिशन लिया लेकिन बात नहीं बनी। आरजे ने बताया कि, 1 दिन मुकेश छाबड़ा के ऑफिस से कुछ लोग उनके पास आया और उनसे कहा गया कि वो सुशांत की मिमिक्री करने की कोशिश करे।
उन्होंने मुझसे सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म एम एस धोनी के टाइम की एक क्लिप भेजी जिसमें मैं एक्टर की आवाज दब करने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद आरजे की आवाज पसंद आई। फिल्म के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा को आरजे की आवाज पसंद आई और उन्होंने फिल्म में बाकी डबिंग की की थी।
हालांकि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के चाहने वालों ने उनकी फिल्म देखी तो किसी को इस बात का यकीन नहीं हुआ कि ये आवाज सुशांत सिंह राजपूत की नहीं बल्कि किसी और की है।
Sushant Singh Rajput: फिल्म दिल बेचारा के कुछ सीन में नहीं थी सुशांत की आवाज, एक साल बाद खुला राज
Sambhavna Seth: कोरोना वायरस ने ले ली इस अभिनेत्री के पिता की जान, शेयर किया भावुक पोस्ट