Samachar Nama
×

Covid-19: देश में तेजी से ठीक हो रहे संक्रमित, मृत्यु दर का घट रहा ग्राफ

भारत में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है लेकिन कोरोना की मृत्युदर अब 2.15 फीसद रह गई है। यह लॉकडाउन शूरू होने के बाद अनलॉक-3 में सबसे कम दर्ज हुई है जून के मध्य में कोरोना मृत्युदर 3.33 फीसदी थी। अब इसमें गिरावट आकर 2.15 फीसदी पर आ ठहरी है। देश
Covid-19: देश में तेजी से ठीक हो रहे संक्रमित, मृत्यु दर का घट रहा ग्राफ

भारत में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है लेकिन कोरोना की मृत्युदर अब 2.15 फीसद रह गई है। यह लॉकडाउन शूरू होने के बाद अनलॉक-3 में सबसे कम दर्ज हुई है जून के मध्य में कोरोना मृत्युदर 3.33 फीसदी थी। अब इसमें गिरावट आकर 2.15 फीसदी पर आ ठहरी है। देश में कोरोना के अबह तक 11 लोग संक्रमित इलाज के बाद ठीक हो गए हैं।

Covid-19: देश में तेजी से ठीक हो रहे संक्रमित, मृत्यु दर का घट रहा ग्राफ कोरोना पर चल रहे रिसर्च को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि देश की 5 प्रतिष्ठित बायोटेक्नॉलोजी ने 1 हजार कोरोना संक्रमण के जिनोम की सिक्वेंस पूरी की है। देश में पांच बायोरिपोजिटरी हैं जहां लगभग 45000 से अधिक सैंपल्स को इकट्ठा किया गया है। यहां से रिसर्चर सैंपल ले सकते हैं। देश में अब तक 16 लाख 95 हजार 989 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।  इनमें से 36 हजार 511 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। जबकि 10 लाख 94 हजार 374 लोग कोरोना से जंग लड़कर ठीक हो गए हैं।

Covid-19: देश में तेजी से ठीक हो रहे संक्रमित, मृत्यु दर का घट रहा ग्राफ

केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने उच्च स्तरीय बैठक की थी। इस बैठक में किन राज्यों में कोरोना से ज्यादा हालात खराब हैं। इसके बारे में पूरी जानकारी दी गई है। दिल्ली में रिकवरी रेट सबसे ज्यादा है तो कर्नाटक में रिकवरी दर सबसे खराब हैं। दिल्ली में रिकवरी रेट 89.08 फीसदी तक जा पहुंची है। कर्नाटक मे रिकवरी रेट 39.36 फीसदी है। सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और दिल्ली है।

Read More…
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 31 अगस्त तक रोक, सफर के लिए करना पड़ेगा और इंतजार
अमेरिकी राष्ट्रपति ने TikTok पर दिया बड़ा बयान, कहा-जल्द लग सकता है प्रतिबंध

Share this story