Samachar Nama
×

मई में चीनी सैनिकों की भारतीय सीमा में हुई थी घुसपैठ! रक्षा मंत्रालय के दस्तावेजों में खुलासा

चीनी सैनिकों ने मई के महीने में पूर्वी लद्दाख के भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की थी। ये बात रक्षा प्रतिष्ठान ने अधिकारिक तौर पर स्वीकार किया है। यह जानकारी ऐसे समय में निकलकर सामने आई है जब गतिरोध वाले इलाकों से सैनिकों को पीछे हटाने को लेकर पांच बार सैन्य स्तर की वार्ता हो चुकी
मई में चीनी सैनिकों की भारतीय सीमा में हुई थी घुसपैठ! रक्षा मंत्रालय के दस्तावेजों में खुलासा

चीनी सैनिकों ने मई के महीने में पूर्वी लद्दाख के भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की थी। ये बात रक्षा प्रतिष्ठान ने अधिकारिक तौर पर स्वीकार किया है। यह जानकारी ऐसे समय में निकलकर सामने आई है जब गतिरोध वाले इलाकों से सैनिकों को पीछे हटाने को लेकर पांच बार सैन्य स्तर की वार्ता हो चुकी है। सेटेलाइट तस्वीरों में दर्शाया गया है कि चीनी सैना पैंगोंग त्सो झील के पास डटी हुई है।

मई में चीनी सैनिकों की भारतीय सीमा में हुई थी घुसपैठ! रक्षा मंत्रालय के दस्तावेजों में खुलासा बीते दिनों लद्दाख के गोगरा पोस्ट, हॉट स्प्रिंग, गलवान घाटी से दोनों देशों की सेनाएं पीछे हट गई है। लेकिन पैंगोंग झील पर चीन ने अपना डेरा जमा रखा है। रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर मंगलवार को नए दस्तावेज अपलोड किए है। इस रिपोर्ट के अनुसार, चीनी सैना ने हॉट स्प्रिंग के पैट्रोलिंग पॉइंट-15 के पास, गोगरा और पैंगोंग त्सो के उत्तरी तट पर 17-18 मई को घुसपैठ की थी। हालांकि, चीन के साथ एलएसी पर घुसपैठ के लिए भारत ने अतिक्रमण शब्द का उल्लेख नहीं किया है।

मई में चीनी सैनिकों की भारतीय सीमा में हुई थी घुसपैठ! रक्षा मंत्रालय के दस्तावेजों में खुलासा

बता दें कि गलवान घाटी में 15 जून की रात को चीन की सैना ने घात लगाकर भारतीय जवानों पर हमला कर दिया था। इस हिंसक घटना में भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए थे। इसमें चीनी सेना को भी काफी नुकसान हुआ था। हालांकि, ड्रैगन ने अपने सैनिकों की संख्या का खुलासा नहीं किया है। रविवार को दोनों देशों के बीच कंमाडर स्तर की पांचवें दौर की वार्ता हुई। भारत ने चीन के कड़ा संदेश दिया कि वह देश की क्षेत्रीय अखंडता के साथ कोई समझौता नहीं करेगा।

Read More…
मई में चीनी सैनिकों की भारतीय सीमा में हुई थी घुसपैठ! रक्षा मंत्रालय के दस्तावेजों में खुलासा
सुशांत केस: CBI आज दर्ज कर सकती है FIR, पूर्व मैनेजर की मौत पर SC में याचिका

Share this story