Chhath Puja 2020: छठ महापर्व के मौके पर रिलीज हुआ अक्षरा सिंह का नया गाना, यूट्यूब पर मचा रहा धूम
दिवाली के छह दिन बाद छठ पूजा का त्योहार मनाया जाता हैं जो बिहारियों का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है। इस त्योहार की सबसे ज्यादा धूम बिहार में देखने को मिलती है। ऐसे में छठ पूजा को लेकर हर जगह रौनक देखने को मिलती हैं जहां भी बिहार के लोग रहते है। अब इस खास मौके पर मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री और सिंगर अक्षरा सिंह का एक नया गाना रिलीज किया गया है। जो रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। अगर हम अक्षरा सिंह के इस नए छठ गाने की बात करें तो इसके बोल बनवले रहिआ सुहाग है। जिसको अक्षरा सिंह ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। अक्षरा सिंह का ये गाना रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। लोग इस गाने को काफी पसंद कर रहे है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी इस गाने की धूम मची हुई है। अक्षरा सिंह की फैन फॉलोइंग का ही नतीजा है कि उनका गाना रिलीज होने बाद से ही वायरल हो गया है। अक्षरा सिंह का छठ गाना बनवले रहिआ सुहाग एक दिल छूने वाला गाना है। जिसको अक्षरा सिंह ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है और इसके बोल मनोज मतलबी ने लिखा है। इसका म्यूजिक अविनाश झा घुंघरू ने दिया है। इस गाने को डायरेक्टर किया है शैलेश पराशर ने। गाने को आप अक्षरा सिंह के यूट्यूब चैनल पर देख सकते है। गाने को अब तक 34 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके है। अगर हम बात करें अक्षरा सिंह की तो वो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है। जिन्होंने एक नहीं कई सारी फिल्मों में काम किया है। अक्षरा सिंह ने अपने अभिनय करियर की शुरूआत साल 2010 में की थी।
Chhath Puja 2020: छठ महापर्व के मौके पर रिलीज हुआ अक्षरा सिंह का नया गाना, यूट्यूब पर मचा रहा धूम
Kangana Ranaut: किशोरी को जिंदा जलाने की खबर सुनते ही बौखलाई कंगना रनौत ने लिबरल्स को घेरा
Laxmii: सिंगल स्क्रीन पर रिलीज हो रही अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी, आई ऐसी खबरें