Samachar Nama
×

Budget Session 2021: 29 जनवरी से 8 अप्रैल तक होगा बजट सत्र, राष्ट्रपति करेंगे दोनों सदनों को संबोधित….

संसद का बजट सत्र-2021 29 जनवरी से 8 अप्रैल तक चलेगा। आम बजट को 1 फरवरी को पेश किया जाना है। बजट सत्र के दौरान लोकसभा की कार्यवाही अपराहन 4 बजे से रात 9 बजे तक चलेगी। 8 अप्रैल तक चलने वाले बजट सत्र में 33 दिन कार्यवाही चल सकेगी। आगामी 29 जनवरी को पूर्वाहन
Budget Session 2021: 29 जनवरी से 8 अप्रैल तक होगा बजट सत्र, राष्ट्रपति करेंगे दोनों सदनों को संबोधित….

संसद का बजट सत्र-2021 29 जनवरी से 8 अप्रैल तक चलेगा। आम बजट को 1 फरवरी को पेश किया जाना है। बजट सत्र के दौरान लोकसभा की कार्यवाही अपराहन 4 बजे से रात 9 बजे तक चलेगी। 8 अप्रैल तक चलने वाले बजट सत्र में 33 दिन कार्यवाही चल सकेगी। आगामी 29 जनवरी को पूर्वाहन 11 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संसद में दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करेंगे। उसी दिन लोकसभा की कार्यवाही राष्ट्रपति के अभिभाषण के खत्म होने के आधे घंटे बाद थोड़ी देर के लिए होगी।

Budget Session 2021: 29 जनवरी से 8 अप्रैल तक होगा बजट सत्र, राष्ट्रपति करेंगे दोनों सदनों को संबोधित….

इसमें आर्थिक सर्वेक्षण सदन में पेश किया जाएगा। पहला भाग 15 फरवरी तक जारी रहेगा। इसके बाद दूसरा भाग 8 मार्च से 8 अप्रैल तक होगा।  1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 11 बजे वर्ष 2021 का आम बजट देश के सामने पेश करेंगी। इसके बाद दो फरवरी से लेकर 8 अप्रैल तक लोकसभा की कार्यवाही होगी। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण संसद के मानसून सत्र में लोकसभा और राज्यसभा में जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दोनों सदनों को संबोधित करेंगे।

Budget Session 2021: 29 जनवरी से 8 अप्रैल तक होगा बजट सत्र, राष्ट्रपति करेंगे दोनों सदनों को संबोधित….

दो हिस्सों में संचालित होने वाले सत्र शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक लोकसभा की कार्यवाही चलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बजट सत्र के दौरान नई व्यवस्था बनाए रखने के बारे में विचार विमर्श किया जा रहा है। संसद के बजट सत्र के शुरू होने के पहले सभी कर्मचारियों, अधिकारियों, पत्रकारों, सांसदों और मंत्रियों का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। बजट सत्र के दौरान कोविड-19 से संबंधित सभी दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा।

Read More…
UP EleCtion 2022: मायावती का बड़ा ऐलान, UP और उत्तराखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा….
Farmers Protest Updates: दिल्ली की सड़कों पर उतरे राहुल-प्रियंका, राजभवन घेरने की तैयारी….

Share this story