Samachar Nama
×

Budget 2021: बढ़ेगी मोबाइल की कीमतें, जानें क्या होगा सस्ता….

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा के पटल पर आज यूनियन बजट पेश किया। कोरोना काल के पहले बजट पर हर किसी की निगाहें बनी है। बाजार में क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा हुआ। इसको लेकर आमजन केंद्रीय बजट से पूरी उम्मीदें लगाए बैठा रहा। बजट पेश करने की शुरूआत में निर्मला सीतारमण
Budget 2021: बढ़ेगी मोबाइल की कीमतें, जानें क्या होगा सस्ता….

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा के पटल पर आज यूनियन बजट पेश किया। कोरोना काल के पहले बजट पर हर किसी की निगाहें बनी है। बाजार में क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा हुआ। इसको लेकर आमजन केंद्रीय बजट से पूरी उम्मीदें लगाए बैठा रहा। बजट पेश करने की शुरूआत में निर्मला सीतारमण ने कहा था कि अगले साल में अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने को लेकर जोर होगा। इस बजट में मोबाइल पार्ट्स पर छूट घटा दी गई है। इसके चलते मोबाइल फोन महंगा हो जाएगा।

Budget 2021: बढ़ेगी मोबाइल की कीमतें, जानें क्या होगा सस्ता….

मोबाइल फोन के साथ चार्ज भी महंगे हो जाएंगे। इसके अलावा कॉटन पर कस्टम ड्यूटी 10 फीसदी बढ़ाई गई है। इस कारण कपड़ों की कीमतों में भी इजाफा देखने को मिला। कुछ ऑटो पार्ट्स और इलेक्ट्रॉनिक चीजों पर भी कस्टम ड्यूटी बढ़ाई गई है। इससे इलेक्ट्रोनिक सामनों की कीमतों पर असर पड़ेगा।  स्टील के बर्तनों  के भी सस्ते होने की उम्मीद है। सोना-चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई है। इससे ज्वैलरी की कीमतों में कमी दर्ज हो सकेगी।

Budget 2021: बढ़ेगी मोबाइल की कीमतें, जानें क्या होगा सस्ता….

इस बजट में इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 75 साल के बुजुर्गों को आईटीआर भरने की जरूरत नहीं होगी। इनके अलावा बजट में घोषणा की गई है कि पेंशन से होने वाली आय पर कोई टैक्स नहीं लग सकेगा। होम लोन पर मिलने वाली छूट को 2022 तक बरकरार रखने की घोषणा की गई है। स्टार्टअप पर 31 मार्च 2022 तक कोई टैक्स नहीं भरना होगा।

Read More….
Budget 2021: बढ़ेगी मोबाइल की कीमतें, जानें क्या होगा सस्ता….
Budget 2021: मोदी सरकार के बजट में करदातों को कोई राहत नहीं, 75 पार उम्र वालों को बड़ी राहत…

Share this story