Samachar Nama
×

Bird Flu: देश के 8 राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि, दिल्ली में 8 केस पॉजिटिव मिले…

कोरोना महामारी के बीच बर्ड फ्लू का खतरा मंडराया हुआ है। देश के 8 राज्यों में अब तक बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। इस सूची में नया राज्य उत्तर प्रदेश भी शामिल हो गया है जहां कानून के चिड़ियाघर में मरे पक्षियों के सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा दिल्ली में बर्ड
Bird Flu: देश के 8 राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि, दिल्ली में 8 केस पॉजिटिव मिले…

कोरोना महामारी के बीच बर्ड फ्लू का खतरा मंडराया हुआ है। देश के 8 राज्यों में अब तक बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। इस सूची में नया राज्य उत्तर प्रदेश भी शामिल हो गया है जहां कानून के चिड़ियाघर में मरे पक्षियों के सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा दिल्ली में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। इससे पहले गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल, केरल और हरियाणा में बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं।

Bird Flu: देश के 8 राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि, दिल्ली में 8 केस पॉजिटिव मिले…

दिल्ली में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। एनिमल हसबैंडरी विभाग के अनुसार, जालंधर भेजे गए 8 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू की एंट्री कानूपुर के रास्ते से हुई है। जहां चिड़ियाघर में चार मरे पक्षियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद चिड़ियाघर को सील कर दिया गया है। कानूपुर के चिड़ियाघर में दो दिनों के भीतर 10 पक्षी मारे गए हैं। हालांकि, अब उस बाड़े के सभी पक्षियों को मारने के आदेश जारी किए गए हैं। मध्य प्रदेश में बर्ड फ्लू की पुष्टि वाले जिलों की संख्या बढ़ती जा रही है।

Bird Flu: देश के 8 राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि, दिल्ली में 8 केस पॉजिटिव मिले…

मंदसौर और नीमच में भी इस वायरस की पुष्टि हुई है। इंदौर के एक पॉल्ट्री फॉर्म में 4500 मुर्गियों को मार दिया गया है। अब तक राज्य के 9 जिलों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आ चुके हैं। राजस्थान में बर्ड फ्लू का पहला केस सामने आया था। पक्षियों की मौत की पहली खबर 25 दिसंबर को झालावाड़ से आई थी। अब राजस्थान के 11 जिले बर्ड फ्लू की चपेट में आ चुके हैं। सवाई माधोपुर में मरे कौओं में बर्ड फ्लू का एच 5 स्ट्रेन मिला है। जिले में अब तक 70 परिंदों की मौत हो चुकी है।

Read More…
Bird Flu: देश के 8 राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि, दिल्ली में 8 केस पॉजिटिव मिले…
Farmers protest Updates: सुप्रीम कोर्ट ने कहा-हम कानून लागू नहीं होने देंगे, आंदोलन जारी रखें….

Share this story