Samachar Nama
×

Armenia Azerbaijan war 2020: आर्मीनिया-अजरबैजान में जंग तेज, तुर्की की धमकी से रूस से छद्म यूद्ध का ऐसे बढ़ा खतरा

मध्य एशिया के दो देशों आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच नागोर्नो-काराबाख को लेकर जंग तेज हो गई है। दोनों देशों ने एक दूसरे के इलाके में हमले करने के आरोप लगाए हैं। इस बीच तुर्की ने आर्मीनिया को धमकी दी कि दुनिया हमारी दहाड़ सुनेगी। इसके बाद आर्मीनिया का दावा है कि उसके एक सुखोई
Armenia Azerbaijan war 2020: आर्मीनिया-अजरबैजान में जंग तेज, तुर्की की धमकी से रूस से छद्म यूद्ध का ऐसे बढ़ा खतरा

मध्य एशिया के दो देशों आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच नागोर्नो-काराबाख को लेकर जंग तेज हो गई है। दोनों देशों ने एक दूसरे के इलाके में हमले करने के आरोप लगाए हैं। इस बीच तुर्की ने आर्मीनिया को धमकी दी कि दुनिया हमारी दहाड़ सुनेगी। इसके बाद आर्मीनिया का दावा है कि उसके एक सुखोई विमान को तुर्की ने मार गिराया है। इस पूरे विवाद में तुर्की के कूदने पर रूस के साथ उसके छद्म युद्ध का खतरा बढ़ गया है। हालांकि, तुर्की और अजरबैजान ने आर्मीनिया के सुखोई फाइटर जेटो को मार गिराने से इनकार किया है।

Armenia Azerbaijan war 2020: आर्मीनिया-अजरबैजान में जंग तेज, तुर्की की धमकी से रूस से छद्म यूद्ध का ऐसे बढ़ा खतरा

रूस और अमेरिका की ओर से शांति के अपील के बाद भी आर्मीनिया और अजरबैजान की जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। अजर बैजान के राष्ट्रपति ने रूसी टीवी से बातचीत में आर्मीनिया  के साथ किसी भी वार्ता के लिए इनकार किया है। वहीं आर्मीनिया के प्रधानमंत्री ने कहा कि जब लड़ाई चल रही है तो कोई बातचीत नहीं हो सकती। इस बीच संयुक्त राष्ट्र परिषद ने आर्मीनिया और अजरबैजान से अनुरोध किया कि वे विवादित क्षेत्र नागोर्नो-काराबाख को लेकर जारी संघर्ष को रोक दें।

Armenia Azerbaijan war 2020: आर्मीनिया-अजरबैजान में जंग तेज, तुर्की की धमकी से रूस से छद्म यूद्ध का ऐसे बढ़ा खतरा

बता दें कि पहाड़ी इलाके से घिरा नागोर्नो-काराबाख 4400 वर्ग किलोमीटर में फैला है और आर्मीनिया की सीमा से करीब 50 किलोमीटर दूर है। दोनों देशों के बीच जारी जंग में अब तक 100 से ज्यादा  लोगों की मौत हुई है और सैंकड़ों लोग घायल हैं। आर्मीनिया और अजरबैजान में बढ़ती जंग से रूस और तुर्की के इसमें कूदने का खतरा पैदा हो गया है। रूस जहां आर्मीनिया का समर्थन कर रहा है। वहीं अजरबैजान के साथ तुर्की और इजरायल है।

Read More…
Armenia Azerbaijan Conflict: आर्मीनिया के खिलाफ अजरबैजान के साथ लड़ रही पाकिस्तानी सेना…
Hathras Gang Rape Case: परिवार का आरोप, आधी रात पुलिस ने रेप पीड़िता का जबरन किया अंतिम संस्कार

Share this story