Samachar Nama
×

Coronavirus in US: चुनाव से एक महीने पहले अमेरिकी राष्ट्रपति पॉजिटिव, पत्नी मेलानिया भी संक्रमित

कोरोना वायरस का प्रकोप दुनियाभर के देशों में तेजी से फैल रहा है। सबसे ज्यादा अमेरिका में कोरोना का संक्रमण फैला है। अब अमेरिका से बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी अब इसकी चपेट में आ गए हैं। शुक्रवार सुबह डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट कर कहा कि वह और उनकी पत्नी मेलानिया
Coronavirus in US: चुनाव से एक महीने पहले अमेरिकी राष्ट्रपति पॉजिटिव, पत्नी मेलानिया भी संक्रमित

कोरोना वायरस का प्रकोप दुनियाभर के देशों में तेजी से फैल रहा है। सबसे ज्यादा अमेरिका में कोरोना का संक्रमण फैला है। अब अमेरिका से बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी अब इसकी चपेट में आ गए हैं। शुक्रवार सुबह डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट कर कहा कि वह और उनकी पत्नी मेलानिया कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। टेस्ट रिजल्ट आनेके बाद दोनों को ही क्वारेंटाइन कर दिया गया है। बता दें कि व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रम्प की निजी सलाहकर होप हिक्स भी शुक्रवार को ही कोरोना संक्रमण की चपेट में आई थी।

Coronavirus in US: चुनाव से एक महीने पहले अमेरिकी राष्ट्रपति पॉजिटिव, पत्नी मेलानिया भी संक्रमित डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट कर लिखा था कि होप हिक्स के कोरोना की चपेट में आने के बाद अब मैंने और मेलानिया ने भी टेस्ट कराया है। अगले 14 दिन तक डोनाल्ड ट्रम्प और मेलानिया दोनों को क्वारेंटाइन रहना पड़ेगा। अगले एक हफ्ते के बाद दोनों का फिर से कोरोना टेस्ट किया जाएगा। बता दें कि डोनाल्ड ट्रम्प की सरकार ने जिस तरह से कोरोना को लेकर कदम उठाए हैं। उसकी अमेरिका में काफी आलोचना हो रही है।

Coronavirus in US: चुनाव से एक महीने पहले अमेरिकी राष्ट्रपति पॉजिटिव, पत्नी मेलानिया भी संक्रमित

खुद डोनाल्ड ट्रम्प ने भी लंबे समय तक मास्क नहीं पहना। इस बात को लेकर भी ट्रम्प जनता के सवालों से घिरे नजर आए। हालांकि, लंबे वक्त के बाद वो कई स्थानों पर मास्क में नजर आए हैं। अमेरिका कोरोना से प्रभावित देशों की लिस्ट में सबसे पहले स्थान पर है, जहां 75 लाख से अधिक कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। जबकि 2 लाख से अधिक की मौत हो गई है।

Read More…
Gandhi Jayanti: गांधी जयंती पर किसानों का हल्ला बोल, पंजाब से लेकर दिल्ली तक प्रदर्शन….
Coronavirus in US: चुनाव से एक महीने पहले अमेरिकी राष्ट्रपति पॉजिटिव, पत्नी मेलानिया भी संक्रमित

Share this story