Samachar Nama
×

अमेरिका ने कहा, भारतीय सीमा में घुसपेठ करने पर आलोचनाओं से घिरा चीन

भारत और चीन सीमा विवाद को लेकर दोनों देशों में तनाव बरकरार है। इस बीच अमेरिका का बड़ा बयान सामने आया है। अमेरिका के विेदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा है कि भारत की सीमा में घुसकर चीन टेस्ट कर रहा था कि दुनिया उसकी इस हरकत पर क्या जवाब देती है? लेकिन ज्वार उसी
अमेरिका ने कहा, भारतीय सीमा में घुसपेठ करने पर आलोचनाओं से घिरा चीन

भारत और चीन सीमा विवाद को लेकर दोनों देशों में तनाव बरकरार है। इस बीच अमेरिका का बड़ा बयान सामने आया है। अमेरिका के विेदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा है कि भारत की सीमा में घुसकर चीन टेस्ट कर रहा था कि दुनिया उसकी इस हरकत पर क्या जवाब देती है? लेकिन ज्वार उसी की तरफ मुड़ गया है। पोम्पियो ने कहा कि चीन ये देखना चाहता था कि क्या हम उसके खिलाफ खड़े होंगे?

अमेरिका ने कहा, भारतीय सीमा में घुसपेठ करने पर आलोचनाओं से घिरा चीन

अमेरिकी सीनेट में माइक पोम्पियो ने कहा कि चीन की हरकतों को रोकने के लिए लोकतांत्रिक देशों  का गठबंधन बनाने पर विचार किया जा रहा है। हम अपने मित्र देशों से भी इस बारे में विचार करेंगे। इस समय बहुत ज्यादा काम करने की आवश्यकता है। माइक पोम्पियो ने कहा कि हम मित्र देशों से चीन और अमेरिका में से किसी एक का चुनाव करने को नहीं बोल रहे हैं। हम हर संप्रभु देश को अत्याचार और स्वतंत्रता के बीच चुनने के लिए कह रहे हैं।

अमेरिका ने कहा, भारतीय सीमा में घुसपेठ करने पर आलोचनाओं से घिरा चीन

पोम्पियो ने अमेरिका के पूर्व नेताओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें चीन के खतरे से अनजान बनी रहीं। उनको सिर्फ चीन के साथ व्यापार दिख रहा था। गौरतलब है कि अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। ट्रेड वॉर से शुरू हुआ विवाद कोरोना वायरस, हांगंकागं कानून, दक्षिण चीन सागर को लेकर दोनों देशों के बीच ठनी हुई है। लद्दाख में सीमा विवाद के मुद्दे को लेकर अमेरिका ने भारत का समर्थन किया है।

Read More…
राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, 1 सितंबर से खुल जाएंगे सभी धार्मिक स्थल
नौसेना में 6.76 करोड़ रुपये का घोटाला, CBI की चार राज्यों में 30 ठिकानों पर छापेमारी

Share this story