Samachar Nama
×

Breaking! Ahan Shetty: सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म का हुआ ऐलान, सामने आया धांसू पोस्टर

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर पिछले काफी समय से खबरें सामने आ रही थी। खबरों में ऐसा कहा जा रहा था कि अहान शेट्टी मशहूर फिल्म मेकर और प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन की अगली फिल्म से अपने बॉलीवुड डेब्यू करियर की शुरूआत करने वाले
Breaking! Ahan Shetty: सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म का हुआ ऐलान, सामने आया धांसू पोस्टर

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर पिछले काफी समय से खबरें सामने आ रही थी। खबरों में ऐसा कहा जा रहा था कि अहान शेट्टी मशहूर फिल्म मेकर और प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन की अगली फिल्म से अपने बॉलीवुड डेब्यू करियर की शुरूआत करने वाले है। दो साल पहले ही ऐसी खबरें सामने आने लगी थी। हालांकि अब जाकर साजिद नाडियाडवाला ने अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म का ऐलान कर दिया है। फिल्म का टाइटल तड़प है। जिसमे अहान शेट्टी के तारा सुतारिया अहम रोल में नजर आने वाली है। फिल्म का ऐलान कुछ समय पहले ही मेकर्स ने किया है। Breaking! Ahan Shetty: सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म का हुआ ऐलान, सामने आया धांसू पोस्टरमेकर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि अहान शेट्टी की फिल्म तड़प में उनके साथ तारा सुतारिया नजर आने वाली है। फिल्म का निर्देशन मिलन लुथारिया करने वाले है। तड़प फिल्म इसी साल 24 सितंबर को देशभर के सिनेमा हॉल में रिलीज की जाएगी। फिल्म का ऐलान करते हुए एक पोस्टर भी सामने आया है।

जिसमे तारा सुतारिया और अहान शेट्टी एक दूसरे को हग करते हुए नजर आ रहे है। इस दौरान अभिनेता अहान घायल भी नजर आ रहे है। फिल्म के इस पोस्टर से साफ जाहिर हो रहा है कि ये एक रोमांटिक लव स्टोरी होने वाली है। Breaking! Ahan Shetty: सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म का हुआ ऐलान, सामने आया धांसू पोस्टरवहीं नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने भी फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए ऐलान किया है। फिल्म की कहानी शानदार बताई जा रही है। हालांकि अब फिल्म की रिलीज का दर्शक इंतजार कर रहे है। काफी समय से अहान शेट्टी को उनके चाहने वाले सिल्वर स्क्रीन पर देखना चाहते थे हालांकि अब उनका ये इंतजार जल्द ही पूरा होने वाला है।Breaking! Ahan Shetty: सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म का हुआ ऐलान, सामने आया धांसू पोस्टर

Tiger Shroff Birthday: पहली बार टाइगर श्रॉफ की शादी को लेकर पापा जैकी श्रॉफ ने कह दी बड़ी बात

Breaking! Ahan Shetty: सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म का हुआ ऐलान, सामने आया धांसू पोस्टर

Happy Birthday Tiger Shroff: टाइगर श्रॉफ के बारे में जाने खास बातें

Share this story