Samachar Nama
×

2021 Assembly election: 5 राज्यों में आज होगा चुनाव की तारीखों का ऐलान, शाम 4.30 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस….

चुनाव आयोग की ओर से शुक्रवार शाम 4.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की की जाएगी। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया जाना है। दरअसल, पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में विधानसभा के चुनाव कराए जाएंगे। इनमें से सिर्फ असम में बीजेपी की सरकार है। चुनावी राज्यों मे सियासी
2021 Assembly election: 5 राज्यों में आज होगा चुनाव की तारीखों का ऐलान, शाम 4.30 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस….

चुनाव आयोग की ओर से शुक्रवार शाम 4.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की की जाएगी। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया जाना है। दरअसल, पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में विधानसभा के चुनाव कराए जाएंगे। इनमें से सिर्फ असम में बीजेपी की सरकार है। चुनावी राज्यों मे सियासी सरगर्मियां काफी पहले से शुरू हो चुकी है। सिर्फ चुनाव की तारीखों का ऐलान होना बाकी है।

2021 Assembly election: 5 राज्यों में आज होगा चुनाव की तारीखों का ऐलान, शाम 4.30 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस….

बंगाल में भी तृणमूल कांग्रेस की सरकार है। साल 2016 के चुनाव में टीएमसी को 211 सीटें मिली थीं। लेफ्ट और कांग्रेस का गठबंधन 76 सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाब रहा। इस बार राज्य में पूरी ताकत झोंक रही बीजेपी महज 3 सीटें निकाल पाई थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 42 में से 28 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस वजह से विधानसभा चुनाव में बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

2021 Assembly election: 5 राज्यों में आज होगा चुनाव की तारीखों का ऐलान, शाम 4.30 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस….

बंगाल में इस बार का चुनाव टीएमसी बनाम बीजेपी का हो गया है। बताया जा रहा है कि राज्य में 6 से 7 चरणों में वोटिंग हो सकती है। 2016 में असम में बीजेपी की सरकार बनी थी। उसने 86 सीटों पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस को 26 और AIUDF को 13 सीटें मिली थीं। असम में 126 सीटों पर चुनाव होने हैं। तमिलनाडु में 234 सीटों पर चुनाव होने हैं। यहां 134 सीटें जीतकर AIDMK गठबंधन ने सरकार बनाई थी।केरल में 140 सीटों पर चुनाव होने हैं। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 30 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने हैं।

Read More…
Gujarat Polls 2021: BJP के गढ़ गुजरात में जीत से उत्साहित CM केजरीवाल, सूरत में आज 7KM लंबा रोड शो
Bharat Bandh today: GST के प्रावधानों के विरोध में बंद, 1500 जगहों पर व्यापारियों का हल्ला बोल…

Share this story