कॉमेडियन भारती सिंह के पति ने दे डाली उन्हें धमकी
कॉमेडी की क्वीन कही जाने वाली भारती सिंह ने अपने खास अंदाज से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। उनके अंदाज के आज लाखों दिवाने हैं। इन दिनों भारती सिंह का एक वीडियो सामने आया है जो इस वक्त काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भारती सिंह के पति हर्ष लिम्बाचिया उन्हें धमकी देते नजर आ रहे हैं। हर्ष की धमकी को सुनकर भारती सिंह डर जाती है। भारती का ये वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है जिसे उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ये देखने में बेहद फनी है। वीडियो में भारती सिंह और हर्ष लिम्बाच्या के साथ एक्टर गुरमीत चौधरी और डांसर व एक्टर धर्मेश भी नजर आ रहे हैं। भारती सिंह का ये वीडियो सभी का ध्यान अपनी तरफ खीच रहा है।
https://www.instagram.com/p/B3gksFSBq82/
इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर हुआ यह वीडियो टिकटोक वीडियो है। इसमें हर्ष भारती के लिए मिलिंद गाबा का मशहूर गाना गाते हैं। वीडियो को पोस्ट करते हुए भारती सिंह ने लिखा कि, ‘मैं हर्ष लिम्बाचिया से प्यार करती हूं, धर्मेश और गुरमीत चौधरी सुन लो, क्योंकि उसको ही गाना आता है, समझे तुम लोग।’ लोग इस मस्तीभरे वीडियो पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उन्होंने कमेंट किया कि, ‘सीख लेंगे, लेकिन हमारे साथ ऐसा मत करो।’ इसके अलावा उन्होंने और भी वीडियो शेयर किया है जो बेहद फनी है।