Samachar Nama
×

Places to visit:आप रोमांच को बढ़ाने के लिए यहां की समुद्री लहरों पर करें सवारी

जयपुर।समुद्र में उठने वाली लहरें एक बार सुंदर रूप में दिखाई दे सकती है, तो दूसरे पल यह भयानक भी हो सकती है।ऐसे में आप यदि एडवेंचर के शौकीन है, तो आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में जानकारी दें रहें है, जहां पर आप समुद्री लहरों का आनंद
Places to visit:आप रोमांच को बढ़ाने के लिए यहां की समुद्री लहरों पर करें सवारी

जयपुर।समुद्र में उठने वाली लहरें एक बार सुंदर रूप में दिखाई दे सकती है, तो दूसरे पल यह भयानक भी हो सकती है।ऐसे में आप यदि एडवेंचर के शौकीन है, तो आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में जानकारी दें रहें है, जहां पर आप समुद्री लहरों का आनंद ले सकते है।हालांकि, ऐसा करना आपके लिए रोमांच बढ़ाने के साथ भयानक भी हो सकता है।:—

पुर्तगाल के समुद्री तट पर करें लहरों की सैर—
पुर्तगाल के समुद्री तटों पर उठने वाली लहरें आपके रोमांच को बढ़ा सकती है और आप इन लहरों की सवारी कर सकते है।लेकिन ध्यान रहें कि यह समुद्री लहरे आपके लिए घातक भी साबित हो सकती है।

ऑस्ट्रेलियाई समुद्री तटों की आकर्षक लहरें—
ऑस्ट्रेलियाई समुद्री तटो पर उठने वाली लहरे आपको आकर्षित कर सकती है।हाल ही में एक ऑस्ट्रेलियाई स्टंट सवार रॉबी, ताहिती समुद्र की विशाल लहरों पर बाइक स्टंट कर देखा गया है।जो कि बेहद रोमांचक नजारा साबित होता है।

प्राया डो नॉर्ट, पुर्तगाल—
पुर्तगाल के प्राया डो नॉर्ट समुद्री तट पर उठने वाली समुद्री लहरे आपके रोमांच को बढ़ा सकती है।यह एक रिकॉर्ड-ब्रेकिंग तरंगों के लिए प्रसिद्ध समुद्र तट है, जहां पर आप समुद्री लहरों की सवारी कर सकते है।

वेस्ट शोर, ओहू हवाई द्वीप—
समुद्री लहरों पर सफर करने के लिए आप वेस्ट शोर, ओहू, हवाई द्वीप की यात्रा कर सकते है।यहां की हवा की रफ्तार से चलने वाली बैक-लिटेड लहरे आपके आकर्षण को बढ़ा सकती है।

आयरलैंड के समुद्री तटों पर करें सैर—
आयरलैंड के समुद्री तटों पर उठने वाली समुद्री लहरों का फिल्मांकन रेड बुल द्वारा एक फिल्म के लिए किया गया है, जिसे बेनफोर द सरफेस कहा जाता है।यहां पर आप समुद्री लहरों की सवारी कर अपना रोमांच बढ़ा सकते है।

Share this story