Samachar Nama
×

Chandigarh में लगा साप्ताहिक लॉकडाउन

कोविड-19 मामलों में आई अचानक तेजी के कारण चंडीगढ़ प्रशासन ने साप्ताहिक लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है जो हर शुक्रवार रात से शुरू होगा। यह निर्णय यूटी प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर की अध्यक्षता में एक उच्च-स्तरीय बैठक में लिया गया था। लॉकडाउन शुक्रवार रात 10 बजे से शुरु होकर सोमवार सुबह 5 बजे तक
Chandigarh में लगा साप्ताहिक लॉकडाउन

कोविड-19 मामलों में आई अचानक तेजी के कारण चंडीगढ़ प्रशासन ने साप्ताहिक लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है जो हर शुक्रवार रात से शुरू होगा। यह निर्णय यूटी प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर की अध्यक्षता में एक उच्च-स्तरीय बैठक में लिया गया था।

लॉकडाउन शुक्रवार रात 10 बजे से शुरु होकर सोमवार सुबह 5 बजे तक रहेगा।

हालांकि, आवश्यक सेवाओं की अनुमति दी जाएगी और होटल सिर्फ होम-डिलीवरी कर सकते हैं।

सलाहकार मनोज परिदा ने कहा कि, कोविड टीकाकरण कार्यक्रम लॉकडाउन के बावजूद भी जारी रहेगा।

शहर में पहले से ही रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया गया है।

चंडीगढ़ में बाहरी सभाओं में 200 लोगों और इनडोर सभाओं में 100 लोगों को साथ होने पर प्रतिबंध भी है।

न्यूज स़ोत आईएएनएस

Share this story