Samachar Nama
×

Health tips:प्रोबायोटिक्स तत्व सेहत के लिए लाभदायक, पाचन संबंधी रोगों को दूर करने में मददगार

जयपुर।प्रोबायोटिक तत्व जीवित बैक्टीरिया और खमीर हैं जो हमारी सेहत के लिए लाभदायक होते है।इससे हमारे पाचन से जुड़ी बीमारियों दूर करने में मदद मिलती है।प्रोबायोटिक्स तत्व कुछ खास सप्लीमेंट में पाए जाते हैं।यह हमारे कुछ खाद्य पदार्थ जैसे दही और डेयरी प्रोडक्ट में मौजूद रहते है।लैक्टोबैसिलस प्रोबायोटिक तत्व दही और किण्वित खाद्य पदार्थों में
Health tips:प्रोबायोटिक्स तत्व सेहत के लिए लाभदायक, पाचन संबंधी रोगों को दूर करने में मददगार

जयपुर।प्रोबायोटिक तत्व जीवित बैक्टीरिया और खमीर हैं जो हमारी सेहत के लिए लाभदायक होते है।इससे हमारे पाचन से जुड़ी बीमारियों दूर करने में मदद मिलती है।प्रोबायोटिक्स तत्व कुछ खास सप्लीमेंट में पाए जाते हैं।यह हमारे कुछ खाद्य पदार्थ जैसे दही और डेयरी प्रोडक्ट में मौजूद रहते है।लैक्टोबैसिलस प्रोबायोटिक तत्व दही और किण्वित खाद्य पदार्थों में पाया जाता है और बिफीडोबैक्टीरियम प्रोबायोटिक तत्व कुछ डेयरी उत्पादों में पाया जाता है। जो इर्रिटस फेल सिंड्रोम और कुछ अन्य स्थितियों को कम करने में मदद करता है।

प्रोबायोटिक्स के स्वास्थ्य लाभ—
प्रोबायोटिक्स तत्व आंत के माध्यम से भोजन को भेजने में मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जो आंत की गति को नियंत्रित करने वाली नसों को प्रभावित करते हैं।यह हमारे शरीर के लिए लाभदायक होते है।इससे हमारा पाचन तंत्र मजबूत होता है और पेट संबंधी कई बीमारियों का खतरा कम होता है।इससे संवेदनशील आंत की बीमारी और आंत के कैंसर की समस्या कम होती है।प्रोबायोटिक तत्व पेट की बीमारियों जैसे पेट दर्द, संक्रामक दस्त जो​ कि वायरस, बैक्टीरिया या परजीवी और एंटीबायोटिक दवाओं के कारण होते है, शरीर से दूर होते है।
कुछ शोध से यह भी पता चलता है कि वयह शरीर की एक्जिमा, मूत्र पथ की समस्याएं, एलर्जी, सर्दी जुकाम की परेशानी को कम करने में मदद करते है।

हालांकि, प्रोबायोटिक्स लेने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श करना आवश्यक है।इसलिए जिन लोगों की इम्यूनिटी क्षमता कमजोर होती है, उनको प्रोबायोटिक तत्व का सेवन नहीं करना चाहिए।प्रोबायोटिक तत्व को प्राप्त करने के लिए आप अपनी डाइट में दही, दूध, घी, छाछ और मक्खन का सेवन करें।

Share this story