ASHOK GAHLOT FARMER PROTEST: गहलोत ने साधा केंद्र पर निशाना
किसान आंदोलन को लेकर सरकार को देश भर में आये दिन आलोचना का सामना कारण पड रहा है। अब राजस्थान के सीएम गहलोत ने केंद्र पर निशाना साधा है। सीएम गहलोत ने शनिवार को राजस्थान में एक जनसभा के दौरान कहा की किसानो के आंदोलन का समाधान 2 मिनट में निकल सकता है लेकिन केंद्र सरकार जिद पर अडी है। लोकतंत्र में जिद अच्छी नहीं होती।
डूंगरगढ़ में कर रहे थे सम्बोधित
सीएम गहलोत शनिवार को डूंगरगढ़ में पिलानियों की ढाणी धनेरू में आयोजित किसान महा पंचायत में लोगो को सम्बोधित कर रहे थे। किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा ,” सरकारों को मतदाताओं, चाहे वे किसान हो या मजदूर ,सामं के साथ उनकी मांगो को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। किसान आंदोलन को 100 दिन पूरे होइने को आये है ,200 लोग मर चुके है पता नहीं कब ये आंदोलन पूरा होगा।
क्या रास्ता नहीं निकाला जा सकता
सीएम ने आगे कहा की क्या ये कोई अच्छा तरीका है लोकतंत्र में क्या कोई समाधान नहीं निकला जा सकता। आप इन काले कानूनों को समाप्त कर दीजिये, उनसे बात कीजिये। विपक्ष से बात कर नए कानून पारित कीजिये। दो मिनट में इस आंदोलन का हल निकल सकता है। किसानो के आंदोलन का समाधान 2 मिनट में निकल सकता है लेकिन केंद्र सरकार जिद पर अडी है। लोकतंत्र में जिद अच्छी नहीं होती। सरकार को उदारता दिखानी चाहिए और संवेदनशील बनंना चाहिए। उनकी समस्याओ को समझना चाहिए, उन पर ठंड में क्या बीत रही है। अमित शाह और मोदी को रात को नींद कैसे आती होगी ये समझ से परे है।”
लोकतंत्र की धज्जिया उड़ाई जा रही है
सीएम ने आगे कहा की लोकतंत्र में सरकार बदलती रहती है लेकिन देश में ऐसा माहौल कभी नहीं देखा गया। सीएम ने आगे कहा की इस आंदोलन को लेकर सरकार का जो रवैया है उससे भारत की छवि पर असर पड रहा है। कहा जा रहा है की लोकतंत्र की धज्जिया उड़ाई जा रही है,लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। पत्रकारों और कार्यकर्ताओ को जेल में डाला जा रहा है।