सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा शहनाज कौर गिल का सरदार जी लुक
बिग बॉस 13 में नजर आने के बाद शहनाज कौर गिल टीवी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम बन चुकी है। उन्होंने बिग बॉस के घर में रहते हुए अच्छी खासी पापुलैरिटी हासिल की है। बता दें कि बिग बॉस की प्रतियोगी रह चुकी शहनाज कौर गिल को पंजाब की कैटरीना कैफ भी कहा जाता है। शहनाज कौर गिल के चाहने वाले की संख्या ना सिर्फ पंजाब में बल्कि देश के हर कोने में है। यही कारण है कि अक्सर शहनाज कौर गिल को लेकर खबरें सामने आती रहती है। जहां एक म्यूजिक वीडियो से लोगों का दिल जीता था।
Cutest sardarji ever #Shehnaazgill pic.twitter.com/U51xHFuOGl
— Soniakaur (@Soniaka53028883) April 8, 2021
इसी बीच शहनाज कौर गिल का नया लुक जमकर वायरल हो रहा है। जिसने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। बता दें कि शहनाज गिल की कई तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वो अपने सिर पर पगड़ी पहने हुए हैं। अभिनेत्री शहनाज गिल पिंक कलर हुंडी के साथ रेड कलर की पगड़ी में दिखाई दी रही है। शहनाज कौर गिल इस पगडत्री में सरदार जी के रूप में दिखाई दे रही है। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Awwww… How cute is this #ShehnaazGill pic.twitter.com/RjBSZqrLkq
— JUNE (@SidNaazone) April 8, 2021
जिस पर उनके चाहने वाले कमेंट करके खूब प्यार बरसा रहे हैं। अगर हम बात करें अभिनेत्री शहनाज कौर गिल के काम की तो वो आने वाले दिनों में दिलजीत सिंह के साथ फिल्म हौसला रख में नजर आने वाली हैं। फिल्म का पोस्टर काफी समय पहले ही रिलीज कर दिया गया था। जिसमे शहनाज कौर गिल और दिलजीत दोसांझ एक साथ नजर आ रहे थे। इन दिनों वह फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। उनकी ये फिल्म इसी साल 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Nia Sharma: फ्लाइंग बोर्ड पर सर्फ कर रही थी निया शर्मा, संतुलन बिगड़ने से गिरी पाने में
Dia Mirza: दीया मिर्जा की उनकी सौतन के साथ हैं कैसी बॉडिंग, जाने सिर्फ यहां
Ekta Kapoor ने अगले प्रोजेक्ट वेब सीरीज वर्डिक्ट 2 का किया ऐलान