Samachar Nama
×

अशोक लेलैंड ने वायु सेना को की हल्के बुलेटप्रूफ वाहनों की डिलीवरी शुरू की जाने इनकी खासियत

अशोक लेलैंड ने हाल ही में भारतीय वायु सेना को हल्के बुलेटप्रूफ वाहनों की एक खेप की डिलीवरी की है। कंपनी ने बताया है कि वायु सेना को डिलीवरी किये गए सभी वाहनों को खासतौर पर भारतीय वायु सेना के उपयोग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।अशोक लीलैंड ने कहा है कि ये
अशोक लेलैंड ने वायु सेना को की हल्के बुलेटप्रूफ वाहनों की डिलीवरी शुरू की जाने इनकी खासियत

अशोक लेलैंड ने हाल ही में भारतीय वायु सेना को हल्के बुलेटप्रूफ वाहनों की एक खेप की डिलीवरी की है। कंपनी ने बताया है कि वायु सेना को डिलीवरी किये गए सभी वाहनों को खासतौर पर भारतीय वायु सेना के उपयोग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।अशोक लेलैंड ने वायु सेना को की हल्के बुलेटप्रूफ वाहनों की डिलीवरी शुरू की जाने इनकी खासियतअशोक लीलैंड ने कहा है कि ये हल्के बुलेटप्रूफ वाहन लॉकहीड मार्टिन के कॉमन व्हीकल नेक्स्ट जनरेशन (CVNG) का एक अपनाया हुआ संस्करण हैं।अशोक लीलैंड के प्रबंध निदेशक और सीईओ विपिन सोंधी ने कहा, “सशस्त्र बलों को आपूर्ति करना हमारे लिए गर्व की बात है। हमें अपने राष्ट्र की सेवा में गतिशीलता में अपनी विशेषज्ञता का उपयोग करने में सक्षम होने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि वे भारतीय सशस्त्र बलों के एक विश्वसनीय भागीदार होने के लिए आभारी हैं और इस तरह के और भारत को डिफेन्स इक्विपमेंट और व्हीकल में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की कामना करते हैं।
अशोक लेलैंड ने वायु सेना को की हल्के बुलेटप्रूफ वाहनों की डिलीवरी शुरू की जाने इनकी खासियतये बुलेटप्रूफ वाहन हाई ऑफरोड क्षमता के साथ आते हैं। इन्हे मिट्टी, रेत, चट्टानों के साथ-साथ उथले पानी जैसे इलाकों में आसानी से चलाया जा सकता है। इन वाहनों में 6 लोगों के चालक दल को ले जाया जा सकता है, साथ ही इसमें मिशन के लिए उपकरण ले जाने के लिए पर्याप्त जगह भी दी गई है।अशोक लेलैंड ने बताया कि ये वाहन किसी भी हमले से अंदर बैठे जवानों की सुरक्षा करते हैं। ये वाहन बुलेट और ग्रेनेड के हमले को भी झेल सकता है। सभी बुलेटप्रूफ वाहनों में उच्च ऑफरोडिंग क्षमता दी गई है जिससे किसी भी स्थिति में लोगों को सुरक्षित निकालने का भरोसा भी मिलता है।

Share this story