पति आदित्य के बचाव में उतरी जरीना वहाब
बॉलीवुड की अभिनेत्री जरीना वहाब ने अपने पति और अभिनेता आदित्य पंचोली का बचाव करती हुई नजर आई हैं। उन्होंने आदित्य पंचोली पर लगे शोषण के आरोप पर अपनी चुप्पी तोड़ी हैं। उन्होंने इस पर खुलकर बात की हैं साथ ही अपने पति का पक्ष लेती हुई नजर आई हैं। पति आदित्य पंचोली का पक्ष लेते हुए कहा है कि, उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। जरीना का कहना है कि वो अपने पति के जीवन से जुड़ी सभी चीजें जानती हैं।
डेक्कन क्रॉनिकल से बात करते हुए जरीना वहाब ने कहा कि, उन्होंने (आदित्य पंचोली) कुछ गलत नहीं किया है। उन्होंने कहा कि, ‘मैं आदित्य को बहुत अच्छे से जानती हूं, उन्होंने कभी भी मुझसे कुछ नहीं छुपाया। मैं जानती हूं कि उस दौरान क्या हुआ था, उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया।’
जरीना वहाब ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, ‘आप किसी के साथ कई साल तक रिलेशन में रहने के बाद उसपर अचानक से रेप का आरोप नहीं लगा सकते। सिर्फ इसलिए ये आरोप लगाना ठीक नहीं है क्योंकि अब आप अलग हो गए हैं या दूसरा शख्स जिंदगी में आगे बढ़ गया है।’
बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस ने आरोप लगाया था कि, आदित्य पंचोली ने करीब 13 साल पहले उनका शोषण किया था और इस दौरान वो मदद के लिए जरीना के पास पहुंची थी। इस पर बात करते हुए जरीना कहती है कि, वो मेरे पास मदद के लिए क्यों आएंगी? अगर वो मेरे पति को डेट कर रही हैं तो वो मेरे पास क्यों आएंगी?
जरीना ने पिंकविला से बात करते हुए कहा कि, ‘आरोप लगाने वाली महिला ने कहा था कि मैं उसे बेटी की तरह मानती थी..ये एकदम झूठ है। जब मैं जानती हूं कि वो मेरे पति को डेट कर रही हैं तो मैं कैसे उसे बेटी की तरह मान सकती हूं?’ आपको बता दें कि कुछ समय पहले एक बॉलीवुड एक्ट्रेस ने आदित्य पंचोली के खिलाफ शोषण को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी।