Samachar Nama
×

Rahul Vohra Death: राहुल के निधन के बाद पत्नी ने मांगा इंसाफ, शेयर किया अस्पताल की लापरवाही का वीडियो

अभिनेता और यूट्यूब पर राहुल वोहरा का बीते दिनों निधन हो गया था। बता दें कि राहुल वोहरा पिछले कई दिनों से कोरोना वायरस से पीड़ित थे और वो अपना इलाज करवा रहे थे। ऐसे में उनको काफी ज्यादा परेशानी भी हो रही थी। जिसके लिए राहुल वोहरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर
Rahul Vohra Death: राहुल के निधन के बाद पत्नी ने मांगा इंसाफ, शेयर किया अस्पताल की लापरवाही का वीडियो

अभिनेता और यूट्यूब पर राहुल वोहरा का बीते दिनों निधन हो गया था। बता दें कि राहुल वोहरा पिछले कई दिनों से कोरोना वायरस से पीड़ित थे और वो अपना इलाज करवा रहे थे। ऐसे में उनको काफी ज्यादा परेशानी भी हो रही थी। जिसके लिए राहुल वोहरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लोगों से मदद की गुहार भी लगाई थी। उन्होंने ने उस हॉस्पिटल की पूरी डिटेल दी थी जिसमे वो एडमिट थे। जिससे कि उन को मदद पहुंचाने में लोगों को आसानी हो। हालांकि राहुल वोहरा का बीते दिन निधन हो गया। अभिनेता राहुल वोहरा के निधन पर हंगामा मच रहा है। टीवी और बॉलीवुड के कई कलाकारों इस पर दुख जताया है। अब राहुल वोहरा की पत्नी ज्योति तिवारी उनके जाने के बाद एक वीडियो शयेर किया है। Rahul Vohra Death: राहुल के निधन के बाद पत्नी ने मांगा इंसाफ, शेयर किया अस्पताल की लापरवाही का वीडियो

जिसमे ज्योति ने अपने पति के लिए इंसाफ की मांग की है। ज्योति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा और एक वीडियो शेयर किया। जिसमे राहुल वोहरा अस्पताल की लापरवाही के बारे में बता रहे हैं। उनकी पत्नी ने जो वीडियो शेयर किया है। उसमें राहुल वोहरा कह रहे है कि, इसकी बहुत कीमत है

https://www.instagram.com/tv/COrkE5YpDX2/?utm_source=ig_embed

आज के टाइम में। बिना इसके मरीज छटपटा जाता है। इसके बाद वो मास्क फिर से लगाते हैं और फिर हटा कर कहते हैं। इसमें कुछ नहीं आ रहा है। राहुल वोहरा कहते हैं अटेंडेंस आई थी। मैंने उसे बोला तो वो बोली कि एक बोतल होती है।

Rahul Vohra Death: राहुल के निधन के बाद पत्नी ने मांगा इंसाफ, शेयर किया अस्पताल की लापरवाही का वीडियो

उसमें पानी आ रहा है। इसके बाद वो चली जाती हैं। फिर उनको आवाज लगाओ आते ही नहीं। एक डेढ़ घंटे बाद आते हैं तब तक मैनेज करो। बुलाते रहो तो कोई आता नहीं है। मैं इस खाली मास्क का क्या करूं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उनकी पत्नी ने लिखा कि, हर राहुल के लिए न्याय। मेरा राहुल चला गया। ये सबको पता है पर कैसे गया ये किसी को पता नहीं। राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल दिल्ली इस तरह से इलाज किया जाता है वहां। उम्मीद करती हूं मेरे पति को इंसाफ मिलेगा। एक और राहुल इस दुनिया में नहीं जाना चाहिए।

Rahul Vohra Death: राहुल के निधन के बाद पत्नी ने मांगा इंसाफ, शेयर किया अस्पताल की लापरवाही का वीडियो

बता दें कि अभिनेता राहुल ने शनिवार को आपने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर कर लोगों से मदद की अपील की थी। जिसके साथ उन्होंने देश के प्रधानमंत्री और मनीष सिसोदिया को भी टैग किया था और अंत में उन्होंने लिखा था कि, अब मैं हार चुका हूं। इसके बाद ही कुछ ही घंटों में राहुल की मौत की खबर सामने आई। जिसने टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया।

Rahul Vohra Death: राहुल के निधन के बाद पत्नी ने मांगा इंसाफ, शेयर किया अस्पताल की लापरवाही का वीडियो

Share this story