Samachar Nama
×

यूथ ओलम्पिक (तीरंदाजी) : हिमानी को क्वार्टर फाइनल में मिली हार

भारत की तीरंदाज हिमानी को मंगलवार को यहां जारी यूथ ओलम्पिक में महिलाओं के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। हिमानी को अमेरिका की कैटालिना नोरिगा ने महज एक अंक के अंतर से मात दी। भारतीय खिलाड़ी को नोरिगा ने 132-131 से हराया। भारतीय खिलाड़ी ने पांच सीरीज में 26, 28, 27,
यूथ ओलम्पिक (तीरंदाजी) : हिमानी को क्वार्टर फाइनल में मिली हार

भारत की तीरंदाज हिमानी को मंगलवार को यहां जारी यूथ ओलम्पिक में महिलाओं के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। हिमानी को अमेरिका की कैटालिना नोरिगा ने महज एक अंक के अंतर से मात दी। भारतीय खिलाड़ी को नोरिगा ने 132-131 से हराया।

भारतीय खिलाड़ी ने पांच सीरीज में 26, 28, 27, 28, 22 अंक लिए तो वहीं अमेरिकी खिलाड़ी ने पांच सीरीज में 28, 26, 27, 28 और 23 अंक हासिल किए। दोनों के बीच चार सीरीज तक बराबर अंक चल रहे थे लेकिन आखिरी सीरीज में हिमानी एक अंक से पीछे रह गईं और यही उनकी हार का कारण बन गया।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

Share this story

Tags