Samachar Nama
×

यूथ ओलम्पिक (हॉकी) : भारत ने केन्या को 7-1 से हराया

रबिचंद्र मोइरंगथेम और सुदीप चिरमाको के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय जूनियर पुरुष टीम ने मंगलवार को यूथ ओलम्पिक खेलों में पूल-बी में केन्या के खिलाफ 7-1 से जीत हासिल की। यह भारतीय टीम की इस टूर्नामेंट के पूल-बी में लगातार तीसरी जीत है। उसका अगला मुकबला बुधवार को आस्ट्रेलिया से होगा। सुदीप ने
यूथ ओलम्पिक (हॉकी) : भारत ने केन्या को 7-1 से हराया

रबिचंद्र मोइरंगथेम और सुदीप चिरमाको के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय जूनियर पुरुष टीम ने मंगलवार को यूथ ओलम्पिक खेलों में पूल-बी में केन्या के खिलाफ 7-1 से जीत हासिल की। यह भारतीय टीम की इस टूर्नामेंट के पूल-बी में लगातार तीसरी जीत है। उसका अगला मुकबला बुधवार को आस्ट्रेलिया से होगा।

सुदीप ने पांचवें मिनट में गोल करते हुए भारतीय टीम का खाता खोला। इसके बाद, इसी मिनट में रबिचंद्रन मोइरंगथेम ने गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दे दी।

इसके बाद, सातवें मिनट में केन्या के लिए ओलांडा ओउमा ने गोल किया लेकिन यह इस मैच में टीम की ओर से किया गया एकमात्र गोल था।

विवेक सागर प्रसाद ने आठवें मिनट में टीम के लिए तीसरा गोल किया। इसके दो मिनट बाद 10वें मिनट में सुदीप ने और 11वें मिनट में रबिचंद्र ने गोल करते हुए भारत को 5-1 से आगे कर दिया।

केन्या के डिफेंस पर भारतीय टीम का वार अब भी जारी था और इसी क्रम में संजय ने 14वें मिनट में और राहुल कुमार ने 17वें मिनट में टीम के लिए दो और गोल तक उसे 7-1 की मजबूत बढ़त दे दी।

अपनी इस बढ़त को अंत तक कायम रखते हुए भारतीय टीम ने 7-1 से जीत हासिल की।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

Share this story

Tags