Samachar Nama
×

भूलकर भी न दें दान में इन पॉच वस्तुओं को, वरना झेलेंगे परेशानी

दान देना पुण्य का काम माना जाता है लेकिन दान के लिए भी शास्त्रों में कुछ नियम बनाए गये है जिसके आधार पर कुछ वस्तुओं को कभी दान में नहीं देना चाहिए। जिसमें कभी भी खराब तेल या फिर इस्तेमाल किया तेल का दान ना करें, झाडू को सभी दान में ना दें,स्टील के बर्तन का दान करना शुभ नहीं होता, तो बासी भोजन दान करने से बचें साथ ही पहने हुए कपडों का दान ना करें।
भूलकर भी न दें दान में इन पॉच वस्तुओं को, वरना झेलेंगे परेशानी

जयपुर। शास्त्रों में कहा गया है दान पुण्य करने से जीवन के अनिष्ट कटते हैं, साथ ही दान पुण्य के बड़ा कोई धर्म नहीं माना जाता है। अगर कोई व्यक्ति दान करता है तो उसे जीवन में हमेशा ही शुभ फल की प्राप्ति होती है, उसके जीवन से परेशानी का अंत होता है।  ऐसे में दान करने के भी कुछ नियम शास्त्रों में बताएं गये हैं जिन नियमो का पालन करने से दान का पुण्य मिलता है। आज हम इस लेख में दान पुण्य से संबंधित जरुरी बातों को बता रहे हैं।

भूलकर भी न दें दान में इन पॉच वस्तुओं को, वरना झेलेंगे परेशानी

शास्त्रों में कुछ ऐसी वस्तुओं के बारे में बताया गया है जिनका दान करने से हम परेशानियों में घिर सकते हैं। भूल कर भी इनका दान करने से जीवन में दुखों का पहाड़ टूट सकता है और अनचाही मुसीबतें जीवन में आने लगती है।

भूलकर भी न दें दान में इन पॉच वस्तुओं को, वरना झेलेंगे परेशानी

  • किसी गरीब व्यक्ति को कपड़े का दान करना पुण्य का काम माना गया है लेकिन किसी को भी पुराने कपड़े या फिर पहने हुए कपड़ों का दान नहीं करें क्योंकि ऐसा करना शुभ नहीं माना गया है, ऐसे में किसी को भी बिना इस्तेमाल किए हुए कपड़ो का दान कीजिए।
  • शास्त्रों में शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करने से ये प्रसन्न होते हैं ऐसा कहा गया है, इसके साथ ही तेल का दान करने से शनि की कृपा जीवन में मिलती है। लेकिन शास्त्रों के अनुसार खराब तेल या फिर इस्तेमाल किए हुए तेल का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से शनि के क्रोध का सामना करना पड़ता है।

भूलकर भी न दें दान में इन पॉच वस्तुओं को, वरना झेलेंगे परेशानी

  • झाड़ू को माता लक्ष्मी जी का रूप माना जाता है इस लिए किसी भी व्यक्ति को कभी भी झाड़ू का दान नहीं करना चाहिए क्योंकि इसकी वजह से धन की देवी नाराज हो जाती हैं, साथ ही झाड़ू का दान करना अशुभ माना गया है।
  • स्टील के बर्तन का दान करना शुभ नहीं माना जाता है। शास्त्रों में ऐसा बताया गया है कि इसका दान करने से घर में सुख शांति का वास नहीं रहता है, उसके घर में आए दिन किसी न किसी प्रकार का क्लेश होता रहता है।
  • किसी भूखे को खाना खिलाना पुण्य का काम माना जाता है लेकिन हमेशा ताजा भोजन ही किसी भूखे व्यक्ति को दें भूल कर भी बासी या बचा हुआ खाना दान ना करें।

भूलकर भी न दें दान में इन पॉच वस्तुओं को, वरना झेलेंगे परेशानी

दान देना पुण्य का काम माना जाता है लेकिन दान के लिए भी शास्त्रों में कुछ नियम बनाए गये है जिसके आधार पर कुछ वस्तुओं को कभी दान में नहीं देना चाहिए। जिसमें कभी भी खराब तेल या फिर इस्तेमाल किया तेल का दान ना करें, झाडू को सभी दान में ना दें,स्टील के बर्तन का दान करना शुभ नहीं होता, तो बासी भोजन दान करने से बचें साथ ही पहने हुए कपडों का दान ना करें। भूलकर भी न दें दान में इन पॉच वस्तुओं को, वरना झेलेंगे परेशानी

Share this story