Samachar Nama
×

घर खरीदने की सोच रहे हैं, उससे पहले जाने इन बातों के बारे में

जयपुर। अपने घर का सपना हर कोई देखता है। वैसे भी अपने जीवन भर की जमा पूंजी लगा कर सपनों का घर जीवन में एक बार ही खरीदा या बनाया जाता है। इस लिए घर खरीदने या बनाने से पहले कुछ बातों को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए। जिससे हमारे जीवन भर की जमा पूजीं
घर खरीदने की सोच रहे हैं, उससे पहले जाने इन बातों के बारे में

जयपुर। अपने घर का सपना हर कोई देखता है। वैसे भी अपने जीवन भर की जमा पूंजी लगा कर सपनों का घर जीवन में एक बार ही खरीदा या बनाया जाता है। इस लिए घर खरीदने या बनाने से पहले कुछ बातों को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए। जिससे हमारे जीवन भर की जमा पूजीं से खरीदा घर हमारे लिए हमेशा शुभ रहें। आज हम आप को इस विषय में कुछ जरुरी बातों की जानकारी दे रहें है, इन बातों को जांच परख कर ही अपने जीवन भर की पूजी का बड़ा हिस्‍सा अपने सपनों के घर पर लगाएं।

घर खरीदने की सोच रहे हैं, उससे पहले जाने इन बातों के बारे में

  • हमेशा घर को खरीदने से पहले घर के आकार पर भी ध्यान दें घर हमेशा आयताकार या वर्गाकार आकार का खरीदे। कभी भी एल या सी आकार का घर नहीं खरीदें इस आकार के घर को शुभ नहीं माना जाता है।
  • घर खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें की घर के सामने सीढियां या लिफ्ट नहीं हो। अगर घर के ठीक सामने सीढियां या लिफ्ट होती है तो इससे घर के सदस्‍यों की तरक्‍की में बाधा आती है।

घर खरीदने की सोच रहे हैं, उससे पहले जाने इन बातों के बारे में

  • घर खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें  की घर का ईशान कोण खुला और हवादार होना चाहिए। इसके साथ ही घर का मुख्‍य दरवाजा पूर्वी ईशान, उत्‍तरी ईशान, दक्षिणी आग्‍नेय या पश्चिमी वायव्‍य इन में से किसी भी दिशा में होना शुभ रहता है।

घर खरीदने की सोच रहे हैं, उससे पहले जाने इन बातों के बारे में

  • घर में हमेशा घर के मुखिया का बेडरुम नैर्ऋत्‍य कोण में होना चाहिए। ये घर के मुखिया के लिए शुभ माना जाता है।
  • घर में रसोई घर को आग्‍नेय कोण या वायव्‍य कोण में बनाएं और खिड़कियां और बालकनी को उत्‍तर और पूर्वी दिशा में बनाएं।

Share this story