Samachar Nama
×

वेजिटेबल ऑइल के ये फायदे आपको जानना है बहुत जरूरी

एक नए अध्ययन के अनुसार, वनस्पति तेल दिल के लिए बहुत अच्छा होता है, और यह भी पाया गया है कि वनस्पति तेल और हृदय संबंधी जटिलताओं के जोखिम के बीच कोई भी लिंक नहीं पाई गई है। सब्जियों के तेल को दिल के लिए इसलिए अच्छा माना जाता है क्योंकि इनमें पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड
वेजिटेबल ऑइल के ये फायदे आपको जानना है बहुत जरूरी

एक नए अध्ययन के अनुसार, वनस्पति तेल दिल के लिए बहुत अच्छा होता है, और यह भी पाया गया है कि वनस्पति तेल और हृदय संबंधी जटिलताओं के जोखिम के बीच कोई भी लिंक नहीं पाई गई है। सब्जियों के तेल को दिल के लिए इसलिए अच्छा माना जाता है क्योंकि इनमें पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड (पीयूएफए) पाए जाते हैं। विशेष तौर पर ओमेगा-6 लिनोलिक एसिड जो कि दिल के लिए काफी अच्छा माना जाता है।

Medline Plus के अनुसार सेचुरेटेड फैट के लेवल में बढ़ोतरी होने से शरीर में हृदय रोगों और स्ट्रोक की संभावना बढ़ जाती है। आदर्श रूप से, किसी सामान्य व्यक्ति की रोज की एनर्जी का केवल 10 प्रतिशत आहार ही फैट के रूप में लेना चाहिए। हालांकि, हाल ही के अध्ययनों से पता चला है कि वनस्पति तेल किसी के स्वास्थ्य के लिए एकदम सही विकल्प हो सकता है।

लेकिन वैज्ञानिकों का कहना है कि हम यह नहीं कहना चाहते कि आपको सिर्फ वनस्पति तेल का ही उपयोग करना चाहिए। हालांकि, फिलहाल हमारे पास सबूत हैं कि पशु आधारित फैट से बने प्रोडक्ट्स के बजाय सोयाबीन, कैनोला, मकई और सूरजमुखी तेलों का उपयोग किया जा सकता है। अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने 15 तरह के टेस्ट किए जिसमें 500 पुरुष और महिलाओं को शामिल किया गया। इसमें सभी लोगों के खाने में इस्तेमाल किए जाने वाले वनस्पति तेल और पशु वसा सहित सभी प्रकार के भोजन के बारे में टेस्ट किए गए।

वैज्ञानिकों ने यह उम्मीद जताते हुए कहा कि आगे के लिए अध्ययनों में इस बात पर गौर किया जाएगा कि क्या हम हमारे रोज के खाने में वनस्पति तेलों के उपयोग को बढ़ा सकते हैं।

 

Share this story