Samachar Nama
×

रविवार को सूर्य पर लगेगा ग्रहण, जानिए इस वर्ष पड़ने वाले ग्रहण के बारे में

जयपुर। रविवार के दिन नये साल का सबसे पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। जिसके कारण सभी लोग प्रभावित होंगे। इस ग्रहण के कारण सारी राशियों पर इसका शुभ व अशुभ प्रभाव पड़ेगा। छह जनवरी रविवार के दिन भारत में आंशिक सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखाई देने वाला
रविवार को सूर्य पर लगेगा ग्रहण, जानिए इस वर्ष पड़ने वाले ग्रहण के बारे में

जयपुर। रविवार के दिन नये साल का सबसे पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। जिसके कारण सभी लोग प्रभावित होंगे। इस ग्रहण के कारण सारी राशियों पर इसका शुभ व अशुभ प्रभाव पड़ेगा। छह जनवरी रविवार के दिन भारत में आंशिक सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखाई देने वाला है। लेकिन अन्य देशों में ग्रहण का प्रभाव देखने को मिलेगा।

रविवार को सूर्य पर लगेगा ग्रहण, जानिए इस वर्ष पड़ने वाले ग्रहण के बारे में

रविवार के लगने वाला नये साल का पहला सूर्य ग्रहण का समय सुबह 4.05 बजे से 9.30 बजे तक रहेगा। शास्त्रों में ग्रहण के समय के लिए माना जाता है कि सूर्यग्रहण में गंगा स्नान करने से सौ अश्वमेघ यज्ञ व चंद्रग्रहण के समय में गंगा स्नान करने से एक हज़ार वाजस्नेय यज्ञ के समान फल मिलता है। इसके साथ ही ग्रहण काल मे ग्रहण के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए इस दिन दान-दक्षिणा का भी विशेष महत्व है।

रविवार को सूर्य पर लगेगा ग्रहण, जानिए इस वर्ष पड़ने वाले ग्रहण के बारे में

नये साल के पहले सप्ताह मे लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देने वाला है। इसके साथ ही इस साल कुल तीन सूर्यग्रहण लगने वाले है व दो चंद्रग्रहण लगने वाले हैं। इस साल कुल पांच ग्रहण लगने वाले हैं।

जानिए इस साल 2019 में किस किस दिन पर रहे हैं सूर्य व चंद्रग्रहण –

रविवार को सूर्य पर लगेगा ग्रहण, जानिए इस वर्ष पड़ने वाले ग्रहण के बारे में

सूर्यग्रहण –
6 जनवरी : सुबह 4.05 बजे से 9.18 बजे
2 जुलाई : रात 11.31 बजे से 2.17 बजे
26 दिसंबर : सुबह 8.17 से 10.57 बजे

चंद्रग्रहण –
21 जनवरी: सुबह 9.03बजे से 12.20 बजे
16 जुलाई: दोपहर 1.31 बजे से शाम 4.40 बजे

 

Share this story