Samachar Nama
×

अमेरिकी बच्चों का बचपन संवार रहा है योग, छूट रही हैं बुरी आदतें

जयपुर। प्राचीन काल से ही योग ने लोगों की दिशा और दशा बदली हैं। भारत में योग को खास दर्जा दिया जाता रहा है। योग जनक महर्षि पतंजलि के द्वारा बताए इन योगासनों से आज पूरी दुनिया स्वस्थ जीवन जीना सीख रही है। बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि योग विदेशो में भी काफी
अमेरिकी बच्चों का बचपन संवार रहा है योग, छूट रही हैं बुरी आदतें

जयपुर। प्राचीन काल से ही योग ने लोगों की दिशा और दशा बदली हैं। भारत में योग को खास दर्जा दिया जाता रहा है। योग जनक महर्षि पतंजलि के द्वारा बताए इन योगासनों से आज पूरी दुनिया स्वस्थ जीवन जीना सीख रही है। बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि योग विदेशो में भी काफी लोकप्रिय हो चुका है। जी हां, हाल ही में अमेरिका में योग को लेकर एक बहुत बड़ा शोध किया गया था।अमेरिकी बच्चों का बचपन संवार रहा है योग, छूट रही हैं बुरी आदतें

बता दे कि इस शोध में कई चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं। आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि जिस पाश्चात्य संस्कृति के पीछे हमारे युवा पागल हुए जा रहे हैं, दरअसल वहां के लोग अब हमारी बरसों पुरानी परंपराओं को अपना रहे हैं। अमेरिका के स्कूलों में आजकल बच्चों के लिए अन्य कक्षाओं की तरह ही योग की कक्षाएं भी शुरू की गई हैं। इनका परिणाम भी काफी शानदार आ रहा है।अमेरिकी बच्चों का बचपन संवार रहा है योग, छूट रही हैं बुरी आदतें

बता दे कि अमेरिका में आजकल हिंसा औऱ मानसिक अवसाद की घटनाएं काफी बढ़ गई है। छात्र बात बात पर बंदूक निकाल लेते हैं। कई बार तो स्कूलों में गोलीबारी की घटनाएं भी घटित हो चुकी हैं। इन्हीं बुरी आदतों से छुटकारा दिलाने के लिए अब अमेरिकी प्रशासन ने योग का सहारा लिया है।अमेरिकी बच्चों का बचपन संवार रहा है योग, छूट रही हैं बुरी आदतें

हालिया अध्ययन में पाया गया है कि स्कूलों में योगा में भाग लेने से बच्चे पहले से ज्यादा तनावमुक्त रहते हैं। इतना ही नहीं योगा ने उनके व्यवहार और स्वास्थ्य को भी बदलकर रख दिया है। बच्चे अब बात बात पर झगड़ते नहीं है। साथ ही उनमें अब सहनशीलता भी देखी जा रही है। अमेरिका की टुलेने यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने यह अध्ययन किया है। बता दे कि अमेरिकी स्कूलों में आजकल योग करना भी एक शैक्षणिक गतिविधि माना जाने लगा है।

Share this story