सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कायरा की तस्वीर
छोटे परदे का मशहूर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है आज हर घर की पहली पसंद बना हुआ हैं इस शो को लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं यही कारण है कि ये टीवी टीआरपी लिस्ट में हमेशा टॉप पर रहता है। इस शो में हर रोज नए नए ट्वीस्ट दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित करते है। जो सबसे बड़ा कारण है। इसके अलावा इस शो में आपको भरपूर ड्रामा देखने को मिलता है जो सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र हैं।
जी हां आपको बता दें कि अब इस शो की मुख्य पात्र नायरा के साथ वेदिका की सच्चाई सामने आ चुकी है।यही कारण है कि अब नायरा वेदिका का असली चेहरा सबसे सामने लाने की कोशिश कर रही है। इसके लिए वो कई सारे सबूत भी जुटा रही है।
आपको बता दें कि नायरा के इस काम में कार्तिक की दादी और नायरा का भाई नक्ष उनकी मदद कर रहे हैं।इसी बीच अब नायरा और कार्तिक की एक तस्वीर सामने आई है जो इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
अगर हम इस तस्वीर की बात करें तो इसमे नायरा और कार्तिक शादी के जोड़े में दिखाई दे रहे हैं वहीं इस तवीर में कायरव भी है। ये उनकी फैमिली रीयूनियन की तस्वीर है जिसको उनके चाहने वाले काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। नायरा ने इस दौरान लाल रंग का शादी का जोड़ा पहना है जिसमे वो बेहद खूबसूरत दुल्हन नजर आ रही है।
वहीं कार्तिक भी शेरवानी में काफी जच रहे हैं। वो इसमे हैंडसम दिखाई दे रहे हैं। वैसे इस आनस्क्रीन जोड़ी को चाहने वाले की संख्य काफी ज्यादा है। कायरा के रोमांस और नोकझोंक ही है जो उनके चाहने वालों को सबसे ज्यादा पसंद आती है।