Samachar Nama
×

भारत की टॉप 10 महिला पॉलिटिशियन ने सियासत में बनाई पहचान

भारतीय राजनीति में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओँ ने भी ख्याती प्राप्त की है। इंदिरा गांधी ने जब देश की बागड़ोर संभाली तो महिलाओं को लेकर लोगों में सम्मान की भावना जगी। आज सियासत की चौखट और सत्ता के सिंहासन पर महिलाएं बैठी हुई है। राजनीति के उभरते चेहरों में भी महिलाएँ बढ़चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।
भारत की टॉप 10 महिला पॉलिटिशियन ने सियासत में बनाई पहचान

नई दिल्ली। भारतीय राजनीति में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओँ ने भी ख्याती प्राप्त की है। इंदिरा गांधी ने जब देश की बागड़ोर संभाली तो महिलाओं को लेकर लोगों में और ज्यादा सम्मान की भावना जगी। आज सियासत की चौखट और सत्ता के सिंहासन पर महिलाएं बैठी हुई है। राजनीति के उभरते चेहरों में भी महिलाएँ बढ़चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।

महिलाओं की राजनीति में बढ़ती भागीदारी ने एक नई इबादत लिख डाली है। देश में महिलाएं देश के प्रधान मंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री जैसे शीर्ष पदों पर अपनी सफलता लिखी है। कांग्रेस की शीर्ष नेता और अध्यक्ष सोनिया गांधी कद्दावर नेता बनकर उभरी है।

भारत की टॉप 10 महिला पॉलिटिशियन ने सियासत में बनाई पहचान

राजस्थान के विधानसभा चुनाव 2019 में बीजेपी को सत्ता गंवानी पड़ी। इसके चलते सूबे की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के हाथ से सत्ता फिसल गई। बीजेपी की दिग्गज नेता और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे राज्य ही नहीं देश की राजनीति में में जाना पहचाना नाम है।

मायावती उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी है। वह बहुजन समाज पार्टी का मुखिया है।, भारतीय समाज के सबसे कमजोर वर्ग बहुजन या दलितों का प्रतिनिधित्व करती रही है। मायावती के कार्यकाल ने काफी विवादों को आकर्षित किया है। वह भारत की सबसे अमीर मुख्यमंत्री रही है।

निर्मला सीतारमण मोदी सरकार में देश की केंद्रीय वित्त मंत्री है। सीतारमण की भारतीय राजनीति में सक्रियता के रुप में पहचान है।

भारत की टॉप 10 महिला पॉलिटिशियन ने सियासत में बनाई पहचान

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 34 सालों के वाम शासन के बाद नई आशाओं के साथ सत्ता में आईं। पश्चिम बंगाल के लोगों के बीच ममता बनर्जी ने लोकप्रिय नेता के रूप मे जगह बनाई है।

भारत की टॉप 10 महिला पॉलिटिशियन ने सियासत में बनाई पहचान

उमा रागिनी भारती एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। ग्वालियर की दिवंगत राजमाता विजयाराजे सिंधिया की देखरेख में पली बढ़ी, उमा भारती ने साध्वी ऋतंभरा के साथ अयोध्या राम जन्मभूमि आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाई। 2003 के विधानसभा चुनावों में, उन्होंने भाजपा को मध्य प्रदेश में तीन चौथाई बहुमत से आगे बढ़ाया था।

लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले एनसीपी मुखिया और मराठा नेता शरद पवार की बेटी हैं। वह भारतीय राजनेताओं की नई पीढ़ी का एक प्रमुख हिस्सा है। कई लोगों का यह मानना है कि सुप्रिया पवार को राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का प्रमुख बनाएगी। हाल ही में सुप्रिया सुले महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चाओँ में रही थी।

भारतीय राजनीति में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओँ ने भी ख्याती प्राप्त की है। इंदिरा गांधी ने जब देश की बागड़ोर संभाली तो महिलाओं को लेकर लोगों में सम्मान की भावना जगी। आज सियासत की चौखट और सत्ता के सिंहासन पर महिलाएं बैठी हुई है। राजनीति के उभरते चेहरों में भी महिलाएँ बढ़चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। भारत की टॉप 10 महिला पॉलिटिशियन ने सियासत में बनाई पहचान

Share this story