Samachar Nama
×

अब जल्द ही लांच होगा फिंगरप्रिन्ट सेंसर डिस्प्ले वाला फोन Xiaomi Mi Mix 2

शाओमी ने Mi Mix को अक्टूबर 2016 में लांच किया गया था। लेकिन इस चीनी कंपनी ने इस डिवाइस की सफलता पर काम करते हुए Xiaomi Mi Mix 2 नाम से नया अपग्रेड वजर्न तैयार किया गया। आशा की जा रही कि इस डिवाइस को फ्रेंच डिजाइनर फिलिप स्टार्क ने तैयार किया है। अब इस
अब जल्द ही लांच होगा फिंगरप्रिन्ट सेंसर डिस्प्ले वाला फोन  Xiaomi Mi Mix 2

शाओमी ने Mi Mix को अक्टूबर 2016 में लांच किया गया था। लेकिन  इस चीनी कंपनी ने इस डिवाइस की सफलता पर काम करते हुए Xiaomi Mi Mix 2 नाम से नया अपग्रेड वजर्न तैयार किया गया। आशा की जा रही कि इस डिवाइस को फ्रेंच डिजाइनर फिलिप स्टार्क ने तैयार किया है। अब इस नए स्मार्टफोन के नए वर्जन की सूचना में बाजार में लीक होने लगी है।

हाल ही में खबर आई है कि Xiaomi Mi Mix 2 का नया डिस्प्ले Xiaomi Mi Mix की तुलना में काफी पतला होगा। ऐसा भी माना जा रहा है कि Xiaomi Mi Mix 2 में बेस्ट ऑडियो टेक्नोलॉजी उपस्थित होंगी। और सबसे बड़ी बात Xiaomi Mi Mix 2 में फिंगरप्रिन्ट सेंसर दिया गया है, जो कि डिस्प्ले के बिल्कुल बीचोबीच है।

गिजमोचाइना ने एक चीनी विश्लेषक के हवाले से लिखा है Xiaomi Mi Mix 2 ऐसा पहला फोन होगा जो इन डिस्प्ले सेंसर देगा। मोबाइल  वर्ल्ड इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि फिंगरप्रिन्ट डिस्प्ले वाला यह नया फोन वर्ष के छमाही तक लांच होकर बाजार में आ जाएगा।

जिस Xiaomi Mi Mix को हम लोगों ने अक्टूबर 2016 में देखा था उसके नए वर्जन Mi Mix 2 को जल्द ही हम बाजार में देखेंगे। इस बेहद नए टेक्नोलॉजी वाले स्मार्टफोन का ग्राहकों को बेसब्री से इंतजार है।

 

 

Share this story