Samachar Nama
×

WWE स्मैकडाउन लाइव परिणाम: नटालिया बनाम शार्लेट फ्लेयर

WWE नेटवर्क ने इस हफ्ते शेर्लोट स्पेक्ट्रम सेंटर NC में स्मैकडाउन लाइव इवेंट का आयोजन किया। जिसमें नटालिया और शार्लेट फ्लेयर के बीच विमेंस चैंपियनशिप मैच हुआ। नटालिया और शार्लेट फ्लेयर ने अपने-अपने म्यूजिक के साथ रिंग में एंट्री की तथा रेफरी ने बेल बजाकर मैच की शुरुआत की। और दोनों सुपरस्टार्स के बीच मुकाबला
WWE स्मैकडाउन लाइव परिणाम: नटालिया बनाम शार्लेट फ्लेयर

WWE नेटवर्क ने इस हफ्ते शेर्लोट स्पेक्ट्रम सेंटर NC में स्मैकडाउन लाइव इवेंट का आयोजन किया। जिसमें नटालिया और शार्लेट फ्लेयर के बीच विमेंस चैंपियनशिप मैच हुआ। नटालिया और शार्लेट फ्लेयर ने अपने-अपने म्यूजिक के साथ रिंग में एंट्री की तथा रेफरी ने बेल बजाकर मैच की शुरुआत की। और दोनों सुपरस्टार्स के बीच मुकाबला शुरु हो गया। मैच की शुरुआत में ही नटालिया ने शार्लेट को पंच मारकर निचे गिरा दिया। लेकिन शार्लेट ने लगातार तीन पंच मारकर नटालिया को रिंग के बाहर कर दिया। और शार्लेटने नटालिया को बैरीकेट में पटक दिया। तथा इसके बाद नटालिया ने शार्लेट को रिंग के बाहर स्टील पोस्ट पर पटक दिया।
तथा इसके बाद नटालिया ने रिंग के अंदर शार्लेट को अपना लॉक लगा दिया। लेकिन शार्लेट ने रोप को पकड़ कर खुद को बचा लिया। इसके बाद नटालिया दोबारा शार्लेट को मारने आई लेकिन शार्लेट ने किक मारकर नटालिया को गिरा दिया। इसके बाद शार्लेट ने नटालिया को अपना लॉक लगा दिया। जिसके बाद नटालिया ने हार मान ली। और इसी के साथ शार्लेट फ्लेयर नई विमेंस चैंपियन बन गई। इसके बाद हॉल ऑफ द फेमर रिक फ्लेयर ने रिंगसाइड में एंट्री की और अपना बेटी शार्लेट फ्लेयर को गले लगाया।

WWE SmackDown Live Results – November 14th, 2017: Kevin Owens & Sami Zayn vs. The New Day

Share this story

Tags