Samachar Nama
×

गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा कर करें ये आरती, मिलेगी दोषों से मुक्ति

जयपुर । आज भगवान शिव के प्रिय श्रावन मास का चौथा गुरुवार है । तथा आज महायोग भी बन रहा हैं। इस लिए आज भगवान बृहस्पति देव की पूजा करने का विशेष महत्व माना गया है। ऐसा माना जाता है कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने
गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा कर करें ये आरती,  मिलेगी दोषों से मुक्ति

जयपुर । आज भगवान शिव के प्रिय श्रावन मास का चौथा गुरुवार है । तथा आज महायोग भी बन रहा हैं। इस लिए आज भगवान बृहस्पति देव की पूजा करने का विशेष महत्व माना गया है।  ऐसा माना जाता है कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने से समस्त दोषों से मुक्ति मिलती है। तथा धन लाभ होता हैं।  इस लिए आज हम आपके लिए इस आर्टिकल में वृहस्पति देव की आरती लेकर आए हैं।

गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा कर करें ये आरती,  मिलेगी दोषों से मुक्ति

श्री बृहस्पतिवार की आरती- ॐ जय बृहस्पति देवा

ॐ जय बृहस्पति देवा, जय बृहस्पति देवा।
छिन-छिन भोग लगाऊं, कदली फल मेवा।।
ॐ जय बृहस्पति देवा।।

तुम पूर्ण परमात्मा, तुम अंतर्यामी।
जगतपिता जगदीश्वर, तुम सबके स्वामी।।
ॐ जय बृहस्पति देवा।।

चरणामृत निज निर्मल, सब पातक हर्ता।
सकल मनोरथ दायक, कृपा करो भर्ता।।
ॐ जय बृहस्पति देवा।।

तन, मन, धन अर्पण कर, जो जन शरण पड़े।
प्रभु प्रकट तब होकर, आकर द्वार खड़े।।
ॐ जय बृहस्पति देवा।।

दीनदयाल दयानिधि, भक्तन हितकारी।
पाप दोष सब हर्ता, भव बंधन हारी।।
ॐ जय बृहस्पति देवा।।

सकल मनोरथ दायक, सब संशय तारो।
विषय विकार मिटाओ, संतन सुखकारी।।
ॐ जय बृहस्पति देवा।।

जो कोई आरती तेरी प्रेम सहित गावे।
जेष्टानंद बंद सो-सो निश्चय पावे।।
ॐ जय बृहस्पति देवा।।

Share this story