Samachar Nama
×

World Press Freedom Day:विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज,जाने इस दिन के बारे में

आज विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस है। इस दिन का आज के दौर में बहुत मह्त्व है,क्यूंकि सिर्फ देश में बल्कि दुनिया भर में कई जगहों पर परोक्ष या अपरोक्ष रूप से मीडिया पर हमले किये जाते रहे है। और मीडिया पर पाबन्दी कसना एक जरूरी और देश हित्त में किया जाने वाला काम माना जाने
World Press Freedom Day:विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज,जाने इस दिन के बारे में

आज विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस है। इस दिन का आज के दौर में बहुत मह्त्व है,क्यूंकि सिर्फ देश में बल्कि दुनिया भर में कई जगहों पर परोक्ष या अपरोक्ष रूप से मीडिया पर हमले किये जाते रहे है। और मीडिया पर पाबन्दी कसना एक जरूरी और देश हित्त में किया जाने वाला काम माना जाने लगा है। ये दिन प्रेस की स्वतंत्रता और व्यक्तिगत नैतिकता के मुद्दों पर मीडिया पेशेवरों को समर्थन देने के लिए है। ये उन पत्रकारों को भी याद करने का दिन है जिन्होंने अपनी खबर को सबकुछ मानते हुए उसके लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।World Press Freedom Day Poster - Download Free Vectors ...

इस दिन को मनाने की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दिसंबर 1993 में की गयी। तब से, 3 मई को दुनिया भर में ये दिन विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। दरअसल मीडिया की स्वतंत्रता इसलिए भी सभी सरकारों और तानाशाहों को चुभती है,क्यूंकि अगर प्रेस पर कब्ज़ा नहीं किया जाता है तो ये आइना बन जाता है और सरकार को जनता के सामने आँखे झुकाने के लिए मजबूर करने लगता है। भारत में प्रेस पर घोषित रूप से पाबन्दी इंदिरा गांधी द्वारा आपातकाल के दौरान लगाईं गयी थी,लेकिन अघोषित रूप से हर दौर मे उसे दबाने की कोशिश की गयी है।Thoughts on World Press Freedom Day | Asbarez.com

हालाँकि भारत के संविधान के अनुसार, एक सामान्य नागरिक के लिए बोलने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को ध्यान में रखते हुए, भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19 (1) (ए) के तहत प्रेस की स्वतंत्रता निहित है, और ये लोकतंत्र का मूल माना गया है। इस वर्ष के विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की थीम “सूचना सार्वजनिक भलाई है ” रखा गया है। यह वर्तमान में दुनिया भर के सभी देशों के लिए तत्काल प्रासंगिकता का सबसे महत्वपूर्ण विषय है। बहरहाल विश्व स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ये कहा जा सकता है की मुल्क चाहे कोई भी हो,सभी प्रेस को स्वतंत्र दिखने की बात हमेशा करते है,लेकिन सच क्या है ये सब जानते है।

लेकिन प्रेस को सही मायनो में स्वतंत्रता दिलाते है उसके नागरिक,जो ये सुनिश्चित करते है की हर मौके पर वे उस पर नजर रखे उसका साथ दे और उसको भटकने से रोके।

 

HAPPY WORLD PRESS FREEDOM DAY

Share this story