Samachar Nama
×

वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे स्पेशल: दांतों की सफाई में ना बरतें लापरवाही, हो सकती हैं ये समस्याएं

जयपुर| आज पूरा विश्व वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे मना रहा है| इस दिन को मानाने का यही मकसद है की विश्व भर के लोगों को दांतों से जुडी समस्यायों और दांतों को साफ़ रखने के प्रति जागरूक किया जा सके| हमारे चहरे की सबसे बड़ी सुंदरता हमारी मुस्कराहट होती है और इस मुस्कराहट को और
वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे स्पेशल: दांतों की सफाई में ना बरतें लापरवाही, हो सकती हैं ये समस्याएं

जयपुर| आज पूरा विश्व वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे मना रहा है| इस दिन को मानाने का यही मकसद है की विश्व भर के लोगों को दांतों से जुडी समस्यायों और दांतों को साफ़ रखने के प्रति जागरूक किया जा सके| हमारे चहरे की सबसे बड़ी सुंदरता हमारी मुस्कराहट होती है और इस मुस्कराहट को और भी खूबसूरत बना देते हैं हमारे साफ़ सुथरे और स्वस्थ दांत| इन्ही दांतों की देखभाल के लिए हर साल 20 मार्च को वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे मनाया जाता है| अक्सर हम दांतो में होने वाली समस्याओं को नज़रअंदाज़ कर देते हैं जिसके कारण हमे कई बड़ी समस्यायों से जूझना पड़ता है| आइये जानते हैं कौन सी हैं वो लापरवाहियां जिनसे बचकर हम अपने दांतो का ख़ास ख्याल रख सकते हैं|वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे स्पेशल: दांतों की सफाई में ना बरतें लापरवाही, हो सकती हैं ये समस्याएं

आपको बता दें कि आप जिन दांतों की समस्यायों को आम समझ कर नज़रअंदाज़ कर देते हैं दरअसल वो समस्याएं कई बार इतनी बड़ी होती हैं कि वो हमे किसी बड़ी मुसीबत में भी डाल सकती है| हमारे मुँह में एक प्रकार का एसिड का होता है जिसके कारण हमारे दांतों में अक्सर कीड़े लग जाते हैं या फिर हमारे दांत सड़ने लगते हैं और इन्ही सड़न और कीड़े लगने के कारण दांतों के इनेमल खोखले हो जाते है जिससे कैविटी का निर्माण होता है| मुँह में मौजूद बैक्टीरिया दांतों की सतह पर जमा हो जाते है जिसे हम प्लॉक कहते हैं| ये सभी बैक्टीरिया हमारे दांतो को लिए काफी हानिकारक होते हैं और कई बार इन कारणों से हमारी सांसो से दुर्गन्ध आने लगती है|वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे स्पेशल: दांतों की सफाई में ना बरतें लापरवाही, हो सकती हैं ये समस्याएं

दांतों की समस्या के कारण हमारी कुछ आदतें भी हो सकती है| डॉक्टरों के अनुसार हमे दिनभर में दो बार ब्रश ज़रूर करना चाहिए जो कि लगभग 90 फ़ीसदी लोग नहीं करते| बहुत सारे लोग ऐसे भी हैं जो अपने दांतों का समय समय पर चेकअप ना कराने की लापरवाही भी बरतते हैं जबकि हमे समय समय पर दांतों की जांच भी कराते रहना चाहिए और साथ ही दांतों में जमी गन्दगी को भी साफ़ कराते रहना चाहिए|

वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे स्पेशल: दांतों की सफाई में ना बरतें लापरवाही, हो सकती हैं ये समस्याएं

भारत की आधी से ज़्यादा आबादी पान तम्बाकू का सेवन करती है जिससे मुँह में धीरे धीरे सड़न पैदा होने लगती है और इन्ही लापरवाहों से मुँह के कैंसर होने का खतरा भी बढ़ जाता है जिसे ओरल कैंसर कहते है| ओरल कैंसर का पता शुरुताई स्टेज में ही चल जाता है जिसका समय पर पता चलने से इलाज भी कराया जा सकता है|

वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे स्पेशल: दांतों की सफाई में ना बरतें लापरवाही, हो सकती हैं ये समस्याएं

इन समस्यायों और बीमारियों की चपेट में आने के बाद उसका इलाज कराने से बेहतर है की हम समस्यायों की जगह लापरवाहियों को नज़रअंदाज़ करें जिससे हमारे स्वस्थ दांतों के साथ हमारी सुन्दर मुस्कान भी बरकरार रहेगी और साथ ही स्वास्थ सम्बन्धी बाक़ी समस्याएं भी दूर रहेंगी|

Share this story