Samachar Nama
×

महिला हॉकी : राष्ट्रीय सीनियर चैम्पियनशिप सेमीफाइनल रविवार को (प्रीव्यू)

मौजूदा चैम्पियन रेलवे, हरियाणा, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र 9वीं सीनियर नेशनल महिला हॉकी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में रविवार को एक-दूसरे से भिड़ेंगी। दिन के पहले सेमीफाइनल में रेलवे का सामना हरियाणा से होगा। रेलवे ने क्वार्टर फाइनल में मध्य प्रदेश अकादमी को 7-0 से और हरियाणा ने झारखंड को 8-3 से हराया था। सभी की
महिला हॉकी : राष्ट्रीय सीनियर चैम्पियनशिप सेमीफाइनल रविवार को (प्रीव्यू)

मौजूदा चैम्पियन रेलवे, हरियाणा, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र 9वीं सीनियर नेशनल महिला हॉकी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में रविवार को एक-दूसरे से भिड़ेंगी। दिन के पहले सेमीफाइनल में रेलवे का सामना हरियाणा से होगा। रेलवे ने क्वार्टर फाइनल में मध्य प्रदेश अकादमी को 7-0 से और हरियाणा ने झारखंड को 8-3 से हराया था।

सभी की नजरें रेलवे पर होगी जिसने पांच मैचों में अब तक 51 गोल किए हैं। नवनीत कौर और वंदना कटारिया क्रमश : 10 और 7 गोल कर चुकी हैं।

दूसरी तरफ हरियाणा ने प्रतियोगिता में अब तक 22 गोल दागे हैं। उसके लिए देविका सेन ने चार गोल किए हैं। हरियाणा को पिछले साल सेमीफाइनल में हार मिली थी।

दूसरा सेमीफाइनल पिछले साल की उपविजेता मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच होगा।

मध्य प्रदेश ने पूल-बी में चार में से तीन मैच जीते हैं। उसने क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक को 1-0 से मात दी है। मध्य प्रदेश टूर्नामेंट में अब तक 19 गोल कर चुका है।

वहीं, महाराष्ट्र ने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में पंजाब को हराकर सेमीफाइनल में कदम रखा है। टीम ने प्रतियोगिता में अब तक 16 गोल किए हैं। फारवर्ड एच लालरुफेली छह गोल कर चुकी हैं।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

Share this story

Tags