Samachar Nama
×

महिला गोल्फ : रिद्धिमा ने जीता सातवां चरण, जानिए !

उभरती हुई खिलाड़ी रिद्धिमा दिलावारी ने शुक्रवार को हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर के सातवें चरण का खिताब अपने नाम कर लिया है। प्रेस्टीज गोल्फशायर कोर्स पर खेले गए इस टूर्नामेंट के आखिरी दिन शुक्रवार को रिद्धिमा ने चार अंडर 68 का स्कोर किया। रिद्धिमा ने दूसरे दिन का अंत दूसरे स्थान पर रहकर किया।

रिद्धिमा अगस्त में जकार्ता में होने वाले एशियाई खेलों में हिस्सा लेने वाली भारतीय टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने अपने पहले राउंड में 75 और दूसरे दौर में 76 का स्कोर किया था। उन्होंने कुल 219 का स्कोर करते हुए पहला स्थान हासिल किया। तवेशा का कुल स्कोर 221 रहा।

आखिरी दिन 72 का स्कोर करने वाली सेहेर अटवाल ने कुल 22 के स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। अमनदीप द्राल 224 के कुल स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहीं।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

Share this story

Tags