Samachar Nama
×

WOMEN’S DAY SPECIAL : महिला दिवस विशेष : जानिए क्यों मनाया जाता है महिला दिवस

हर साल दुनिया भर में 8 मार्च के दिन महीला दिवस मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य महिलाओ के अधिकारों को बढ़ावा देना है। इस बार महिला दिवस की थीम Women in leadership: Achieving an equal future in a COVID-19 world यानी की कोरोना की दुनिया में एक समान भविष्य को प्राप्त करना”
WOMEN’S DAY SPECIAL : महिला दिवस विशेष : जानिए क्यों मनाया जाता है महिला दिवस

हर साल दुनिया भर में 8 मार्च के दिन महीला दिवस मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य महिलाओ के अधिकारों को बढ़ावा देना है। इस बार महिला दिवस की थीम Women in leadership: Achieving an equal future in a COVID-19 world यानी की कोरोना की दुनिया में एक समान भविष्य को प्राप्त करना” रखा गया है।

WOMEN’S DAY SPECIAL : महिला दिवस विशेष : जानिए क्यों मनाया जाता है महिला दिवस

कब हुई शुरुआत

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने की शुरुआत साल 1908 में अमेरिका के न्यूयोर्क शहर में हुई थी। तब एक महिला मजदूर ने अपने अधिकारों के मांग करते हुए सड़को पर आंदोलन किया था।  उस आंदोलन में करीब 15000 महिलाये सड़को पर उतर आई थी। इस आंदोलन में महिलाओं की मांग थी की उनका काम करने का समय कम करवाया जाए, बेहतर वेतन मिले और वोट देने का अधिकार दिया जाए।  आंदोलन के करीब एक साल हो जाने अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने महिला दिवस को मानाने की घोषणा की। इसके बाद इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मानाने का विचार क्लारा ज़ेटकिन ने सुझाया।

WOMEN’S DAY SPECIAL : महिला दिवस विशेष : जानिए क्यों मनाया जाता है महिला दिवस

उद्देश्य

महिला दिवस मनाने के पीछे मुख्य उद्देश्य महिलाओ और पुरुषो के बीच में समानता लाने की है। इसके साथ ही महिलाओ को भी उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का है। आज भी कई देशो में महिलाओ को पुरुषो के सामान अधिकार प्राप्त नहीं है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में वे काफी पिछड़ी हुई है। इसके अलावा 21 वी सदी में भी महिलाओ के प्रति हिंसा के कई मामले आज भी सामने आते है। वहीँ जब नौकरी के क्षेत्र में बात करे तो समान काम के लिए दिए जाने वाले वेतन में भी असामनता होती है और उन्हें पदोन्नति में भी कई तरह की समस्याओ का सामना करना पड़ता है। ऐसे में महिला दिवस को मानाने की जरुरत और भी बढ़ जाती जाती है। और महिलाओ को उनके अधिकार देने की आवश्यकता भी बढ़ जाती है।

WOMEN’S DAY SPECIAL : महिला दिवस विशेष : जानिए क्यों मनाया जाता है महिला दिवस

Share this story