Samachar Nama
×

घर में बच्चे के साथ सो रही थी महिला, तभी हुआ कुछ ऐसा कि...

राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर सदर थाना क्षेत्र में एक घर में रंगरोगन करने वाले दो मजदूरों ने एक अन्य आरोपी के साथ मिलकर एक महिला से दुष्कर्म किया, फतेहपुर के घर में रंग रोगन करने वाले आकिल पिनारा (35), अब्दुल गनी (29) ने अपने साथी सनीफ उर्फ सीफा (28) के साथ मिलकर घर की पहली मंजिल पर अपने बच्चे के साथ सो रही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी दी।
घर में बच्चे के साथ सो रही थी महिला, तभी हुआ कुछ ऐसा कि...

जयपुर। अभी हाल ही में राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर सदर थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यहां पर एक घर में रंगरोगन करने आए दो मजदूरों ने एक अन्य आरोपी के साथ महिला से दुष्कर्म किया है।

वहीं इस मामले को लेकर फतेहपुर के सर्किल अधिकारी कुशाल सिंह ने बताया कि पीड़िता के घर में रंग रोगन करने आए आकिल पिनारा (35), अब्दुल गनी (29) ने अपने साथी सनीफ उर्फ सीफा (28) के साथ मिलकर पहली मंजिल पर अपने बच्चे के साथ सो रही महिला के साथ गैंगरेप किया। तथा जब पीड़िता ने आरोपियों को विरोध किया तो आरोपियों ने पीड़िात के बच्चे को जान से मारने की धमकी दी।

व हीं इस मामले को लेकर पुलिस अधिकाी ने बताया कि आरोपी आकिल पिनारा और अब्दुल गनी पीड़िता के घर में एक महीने से रंग रोगन का काम कर रहे थे। घटना वाले दिन पीड़ित महिला का पति शादी में गया हुआ था और वह घर की पहली मंजिल पर अपने बच्चे साथ सो रही थी। इस दौरान आरोपी आकिल और सनीफ सीढी लगाकर महिला के कमरे में गये और बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ सामुह्क दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी अब्दुल नीचे निगरानी कर रहा था। दुष्कर्म करने के बाद तीनों आरोपी पीडिता का मोबाइल छीनकर फरार हो गये।

वहीं इसके बाद पीड़िता ने इस बात की जानकारी अपने पति को दी जिसके बाद दोनों ने थाने जाकर इस संबंध में तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर बतीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 458 , 376 डी , 392 , 34 के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया

राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर सदर थाना क्षेत्र में एक घर में रंगरोगन करने वाले दो मजदूरों ने एक अन्य आरोपी के साथ मिलकर एक महिला से दुष्कर्म किया, फतेहपुर के घर में रंग रोगन करने वाले आकिल पिनारा (35), अब्दुल गनी (29) ने अपने साथी सनीफ उर्फ सीफा (28) के साथ मिलकर घर की पहली मंजिल पर अपने बच्चे के साथ सो रही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी दी। घर में बच्चे के साथ सो रही थी महिला, तभी हुआ कुछ ऐसा कि...

Share this story