Samachar Nama
×

इस सॉफ्टवेयर की मदद से पलक झपकते ही हो जाएगी डीएनए की पहचान

जयपुर। हम सब यह अच्छी तरह से जानते है कि किसी भी जीव के डीएनए में उसकी संपूर्ण जानकारी मौजूद रहती हैं। फोरेंसिक लैब वाले भी किसी मृत व्यक्ति के बारे में पुख्ता जानकारी उसकी डीएनए जांच से ही प्राप्त करते हैं। हालांकि अब तक यह प्रणाली काफी जटिल और लंबी होती थी, मगर हाल
इस सॉफ्टवेयर की मदद से पलक झपकते ही हो जाएगी डीएनए की पहचान

जयपुर। हम सब यह अच्छी तरह से जानते है कि किसी भी जीव के डीएनए में उसकी संपूर्ण जानकारी मौजूद रहती हैं। फोरेंसिक लैब वाले भी किसी मृत व्यक्ति के बारे में पुख्ता जानकारी उसकी डीएनए जांच से ही प्राप्त करते हैं। हालांकि अब तक यह प्रणाली काफी जटिल और लंबी होती थी, मगर हाल ही में एक ऐसा सॉफ्टवेयर बना लिया गया है जिसकी मदद से चुटकी में ही डीएनए की पहचान कर ली जाएगी।

इसे भी पढ़ लीजिए:- देर रात तक जागने वालों, यह बात जानकर अब नहीं जाग…इस सॉफ्टवेयर की मदद से पलक झपकते ही हो जाएगी डीएनए की पहचान

शोधकर्ताओं ने अब इस सॉफ्टवेयर की मदद से क्रेडिट कार्ड के आकार के उपकरण बनाने की योजना बनाई है। ताकि पलक झपकते ही डीएनए की जांच के नतीजे उपलब्ध करवा जा सके। इस नई तकनीक की मदद से डीएनए की पहचान पल भर में ही की जा सकेगी। दरअसल इस नई तकनीक में एक ऐसी प्रणाली लगाई गयी है जो अपने सूक्ष्म छिद्रों के द्वारा विभिन्न डीएनए को अपनी ओर खींचने का काम करता हैं।इस सॉफ्टवेयर की मदद से पलक झपकते ही हो जाएगी डीएनए की पहचान

इस प्रक्रिया के बाद यह सॉफ्टवेयर न्यूक्लियोटाइड या डीएनए के अक्षरों ए टी सी जी के क्रम का विश्लेषण करने की प्रक्रिया शुरू करता है। यह सॉफ्टवेयर प्रणाली फटाक से किसी भी व्यक्ति के डीएनए और कोशिकाओं की सटीक पहचान कर सकता है। यह अनुसंधान ईलाइफ नामक जर्नल में प्रकाशित किया गया है।इस सॉफ्टवेयर की मदद से पलक झपकते ही हो जाएगी डीएनए की पहचान

इसे भी पढ़ लीजिए:- अमेरिकी बच्चों का बचपन संवार रहा है योग, छूट रही हैं…

शोधकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि इस तकनीक का सबसे तेज गति से उपयोग कैंसर कोशिकाओं की पहचान करने में किया जा सकेगा। कैंसर कोशिकाओं की अनियंत्रित वृद्धि को डिटेक्ट करने के लिए यह सॉफ्टवेयर सबसे कारगर साबित होगा। अमेरिका के कोलंबिया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने यह नई तकनीक विकसित की है।इस सॉफ्टवेयर की मदद से पलक झपकते ही हो जाएगी डीएनए की पहचान

Share this story