Samachar Nama
×

समंदर के अंदर पाए जाने वाले इस जीव के पास है मिस्टर इंडिया वाला फॉर्मूला

जयपुर। गायब होने की बात आते ही अनिल कपूर की फिल्म मिस्टर इंडिया की याद आ जाती है। वैसे आए दिन सोशल मीडिया पर गायब होने वाले चोगे के बारे में अफवाहे उड़ती रहती हैं। कई लोग तो हैरी पॉटर फिल्म में दिखाए गए अदृश्य चोगे को महज एक कल्पना ही करार देते हैं। मगर
समंदर के अंदर पाए जाने वाले इस जीव के पास है मिस्टर इंडिया वाला फॉर्मूला

जयपुर। गायब होने की बात आते ही अनिल कपूर की फिल्म मिस्टर इंडिया की याद आ जाती है। वैसे आए दिन सोशल मीडिया पर गायब होने वाले चोगे के बारे में अफवाहे उड़ती रहती हैं। कई लोग तो हैरी पॉटर फिल्म में दिखाए गए अदृश्य चोगे को महज एक कल्पना ही करार देते हैं। मगर हाल ही में इस शोध में सालों से जुटे हुए वैज्ञानिकों को आखिरकार समंदर के अंदर गायब होने वाला यह मिस्टर इंडिया वाला फॉर्मूला मिल ही गया।

इसे भी देख लीजिए:- मीठा और स्वादिष्ट खरबूजा कई बीमारियों को दूर भगाता हैंसमंदर के अंदर पाए जाने वाले इस जीव के पास है मिस्टर इंडिया वाला फॉर्मूला

दरअसल समुद्री जीव स्क्विड के गुणों से प्रेरित होकर शोधकर्ताओं ने एक ऐसा चोगा विकसित कर लिया है, जिसे पहनकर गायब हुआ जा सकेगा। दरअसल यह जीव अपने शरीर के तापमान में त्वरित बदलाव करके खुद को गायब रखने में सफल रहता है। इस परिधान को पहनने वाले के शरीर का तापमान इस तरह बार बार बदलता हुआ प्रतीत होता है कि वह किसी की भी नज़र में नहीं आता है।समंदर के अंदर पाए जाने वाले इस जीव के पास है मिस्टर इंडिया वाला फॉर्मूला

समंदर में पाया जाने वाला यह अनोखा जीव अपने शरीर के तापमान में इतनी जल्दी परिवर्तन करता है कि वह एक आम जीव को गायब प्रतीत होता है। इसी जीव से प्रेरित होकर वैज्ञानिकों ने यह गायब होने वाला लिबास विकसित किया है। खास बात यह है कि इस चोगे को रात में देखने वाले उपकरणों की मदद से भी नही देखा जा सकता है। जी हां, यह कपड़ा महज एक सेकेंड के भीतर अपने रेशो को इतनी तेजी से सपाट बना लेता है कि किसी भी अवरक्त उपकरण की पहुंच से बाहर हो जाता है।समंदर के अंदर पाए जाने वाले इस जीव के पास है मिस्टर इंडिया वाला फॉर्मूला

इसे भी देख लीजिए:- पहली बार सूरज के नजदीक पहुंचेगा कोई अंतरिक्ष यान

कपड़े की इस खूबी की वजह से यह चोगा नाइटविजन उपकरणों तथा इंफ्रारेड की पहुंच से बचने में कामयाब रह पाता है। इतना ही नही यह गायब होने वाला वस्त्र बाह्य परिस्थितियों के अनुसार अंदरूनी तापमान में फेरबदल कर सकता है। अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के शोधकर्ताओं ने यह अनोखा कपड़ा बनाया है। बता दे कि इस तरह के गायब होने वाले कपड़े से सैन्य टुकड़ियों के बेहतर ढंग से छिपने में मदद मिल पाएगी।समंदर के अंदर पाए जाने वाले इस जीव के पास है मिस्टर इंडिया वाला फॉर्मूला

इसके अलावा यह अदृश्य लिबास स्पेस विमानों के लिए भी बेहतर प्रतिरोधी का काम करेगा। साथ ही इससे प्राकृतिक आपदा के समय खाद्य सामग्रियो का उचित भंडारण किया जा सकेगा। इसके अलावा यह कपड़ा  हीटिंग व कूलिंग सिस्टम के निर्माण में भी मददगार साबित होगा। हालांकि अब तक यह अदृश्य चोगा महज एक कल्पना ही था, पर अब यह मिस्टर इंडिया को रील से रियल बना पाएगा।

Share this story