Samachar Nama
×

आपके दिमाग में क्या चल रहा है? इस तकनीक की मदद से अब सब पढ़ा जा सकेगा

जयपुर। अब तक इस दुनिया में ऐसी कोई तकनीक नहीं बनी है जो किसी का दिमाग पढ़ सके। जी हां, दोस्तों यह बात पहले के समय में फिर भी सही लगती थी, लेकिन जिस तरह से विज्ञान ने तरक्की के पथ प्रगति की हैं उसे देखते हुए तो यह जुमला भी अब बेमानी लगता है।
आपके दिमाग में क्या चल रहा है? इस तकनीक की मदद से अब सब पढ़ा जा सकेगा

जयपुर। अब तक इस दुनिया में ऐसी कोई तकनीक नहीं बनी है जो किसी का दिमाग पढ़ सके। जी हां, दोस्तों यह बात पहले के समय में फिर भी सही लगती थी, लेकिन जिस तरह से विज्ञान ने तरक्की के पथ प्रगति की हैं उसे देखते हुए तो यह जुमला भी अब बेमानी लगता है। किसी के दिमाग में क्या चल रहा है, यह अगर पता चल जाए तो दुनिया की आधी समस्याएं हल भी हो सकती हैं और बढ़ भी सकती हैं। बात यह है कि ऐसी तकनीक अगर बन गई तो वह किसके हाथों में सुरक्षित रहेगी? इन्हीं सवालों के बीच जापान के कंप्यूटर वैज्ञानिकों के एक दल ने ऐसी तकनीक विकसित कर ली है जिससे सामने वाले का दिमाग पढ़ा जा सकेगा।

आपके दिमाग में क्या चल रहा है? इस तकनीक की मदद से अब सब पढ़ा जा सकेगा

जी हां, दोस्तों चौंकिए मत, अब आपके दिमाग में क्या खिचड़ी पक रही हैं यह सामने वाला फट से पहचान लेगा। दरअसल यह तकनीक कृत्रिम बुद्धिमत्ता तकनीक यानी आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस (एआई) पर आधारित है। वैज्ञानिकों ने बताया हैं कि यह सिस्टम इंसान के विचारों को पढ़ने की काबिलियत रखता है। यह मशीन इंसान की सोच को तकनीक की मदद से तस्वीरों में बयां कर सकती है।

आपके दिमाग में क्या चल रहा है? इस तकनीक की मदद से अब सब पढ़ा जा सकेगा

हालांकि यह काफी खतरनाक तकनीक साबित हो सकती है। सोचकर ही डर लगता है कि कोई और आपके विचारों को पढ़ सकता है। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अगर यह प्रणाली गलत हाथों में पड़ जाए तो दुनिया में भारी तबाही मच सकती है। अब आपको यह बताते है कि यह मशीन काम कैसे करती है? दरअसल यह तकनीक इंसान के दिमाग को पहले स्कैन कर सकती है। स्कैन करने के लिए पारंपरिक एमआरआई स्कैन के स्थान पर फंक्शनल एमआरआई का इस्तेमाल किया जाता है।

आपके दिमाग में क्या चल रहा है? इस तकनीक की मदद से अब सब पढ़ा जा सकेगा

हम आपको बता दे कि सामान्य एमआरआई केवल मस्तिष्क की गतिविधियों पर ही निगरानी रख सकती है, जबकि फंक्शनल एमआरआई दिमाग में बहने वाले खून के बहाव को तस्वीर के रूप में बदल सकती है। यहां तक कि इस स्कैन से दिमाग की नसों में भी झांका जा सकता है। यह प्रणाली बंदे की सोच को उससे मिलती-जुलती तस्वीरें में बदल देती है। तो अब सोच समझकर सोचिएगा कहीं कोई आपका दिमाग न पढ़ ले।

Share this story